Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

छिंदवाड़ा के पीजी कालेज जाने वाला मार्ग तीन दिनों के लिए बंद

57

छिंदवाड़ा। मतगणना के दृष्टिगत शुक्रवार की सुबह से मतगणना दिवस तक धरमटेकडी से नरसिंहपुर नाके की तरफ पीजी कॉलेज के सामने से होकर जाने वाले मार्ग को बंद कर दिए गए हैं। मतगणना स्थल में विधानसभा वार मतगणना कक्ष बनाए गए हैं।

3 दिसंबर को होने वाली मतगणना को लेकर प्रशासन अलर्ट

कलेक्टर ने एक दिन पहले विशेष दिशा निर्देश जारी करते हुए मतगणना केंद्र के 100 मीटर की परिधि में किसी भी अनावश्यक व्यक्ति के प्रवेश को प्राय प्रतिबंधित कर दिया है वहीं मतगणना स्थल पर जाने वाले कर्मचारी और प्रत्याशियों के मतगणना एजेंटों को कैलकुलेटर और मोबाइल ले जाना भी प्रतिबंधित किया गया है।

मतगणना कार्य निष्पक्ष कराने के लिए धारा 144 लागू

मतगणना कार्य निष्पक्ष और शांति पूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने कलेक्टर पुष्प द्वारा धारा 144 लागू करते हुए प्रतिबन्धात्मक आदेश भी जारी किया गया है। जिसके तहत मतगणना स्थल पीजी कॉलेज में अनाधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर पूर्णता प्रतिबंध रहेगा। तो वही सौ मीटर के दायरे में कोई भी व्यक्ति वाहन नहीं ले जा सकेगा।

मोबाइल और केलकुलेटर ले जाने पर प्रतिबंधित

कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के तहत मतगणना के दौरान पीजी कॉलेज के भीतर मोबाइल और केलकुलेटर ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही मतगणना स्थल के भीतर धूम्रपान व मद्यपान पर प्रतिबंध रहेगा। जारी आदेश के तहत मतगणना स्थल भवन की परिधि के 100 मीटर की दूरी में किसी भी वाहन के आने की अनुमति नहीं होगी और मतगणना केन्द्र की 100 मीटर की दूरी के अंदर सभी प्रकार के हथियार प्रतिबंधित रहेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.