Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
रांची के कांके रोड पर बेकाबू ट्रैक्टर का तांडव: आधा दर्जन बाइक-स्कूटी को रौंदा, एक गंभीर रूप से घायल जौनपुर की शाहजहां बानो बनीं 'प्रतीक्षा': सनातन धर्म अपनाकर बरेली के आश्रम में प्रेमी पवन संग रचाया व... गुरुग्राम के सूरत नगर में MNC कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत, फंदे से लटकता मिला शव बरेली दहेज हत्या मामले में अदालत का बड़ा फैसला, 5 साल के मासूम की गवाही पर ससुर दोषमुक्त मंदसौर में घर की सीढ़ियों पर बैठा दिखा विशालकाय मगरमच्छ! चीख पड़ी महिला, वन विभाग ने रेस्क्यू कर चंब... बिहार में रेल नेटवर्क का बड़ा विस्तार: 976 करोड़ की लागत से दानापुर-फतुहा के बीच बिछेगी नई रेल लाइन,... देश में मंदिर चढ़ावा चोरी पर सियासत तेज, राज ठाकरे का दावा— "सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ ... मानसून का रौद्र रूप! यूपी, बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में तूफानी हवाओं की... जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका...

आपसी झगड़े में देवरानी ने जेठानी पर गुंडे से करवाया हमला, केस दर्ज

35

इंदौर। देवरानी-जेठानी के बीच हुई खटपट चाकूबाजी पर आ गई। देवरानी ने भाई को शिकायत कर जेठानी पर हमला करवा दिया। आरोपित आपराधिक प्रवृति का है। पुलिस ने प्राणघातक हमले का केस दर्ज किया है। घटना द्वारकापुरी थाना क्षेत्र स्थित साईंबाबा नगर की है। पुलिस ने योगेश निंबादे निवासी ऋषि पैलेस कालोनी की शिकायत पर प्रिंस और उसके तीन साथियों पर प्रकरण दर्ज किया है।

ये है पूरा मामला

पुलिस के मुताबिक योगेश छोटे भाई के साथ रहता है। दोनों की पत्नियों में घरेलू बातों को लेकर विवाद होता रहता है। योगेश के छोटे भाई की पत्नी पिंकी राठौर ने भाई प्रिंस को विवाद के बारे में बताया और कहा कि वह तो जेठानी आरती से परेशान हो गई है। जेठ भी उसका पक्ष लेते है। गुरुवार रात योगेश पत्नी आरती व बेटे के साथ साईं बाबा नगर से जा रहा था। किराना दुकान के पास प्रिंस व उसके साथियों ने रोका और चाकू मार दिए। योगेश से कहा कि तेरी पत्नी मेरी बहन से झगड़ा करती है। पुलिस ने आरोपितों पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया है।

कार टकराने पर बस चालक की जमकर पिटाई

रावजी बाजार थाना के समीप कार सवारों ने बस चालक की पिटाई कर दी। विवाद कार टकराने पर हुआ था। पुलिस के मुताबिक घटना सोनकर धर्मशाला के समीप की है। पुलिस ने विष्णु जनार्दन चरके निवासी सोमठाना अकोला की शिकायत पर कार सवारों पर केस दर्ज किया है। विष्णु बस लेकर आ रहा था। कार से टकराने पर आरोपितों ने रिपेयरिंग के पैसे मांगे और विष्णु पर हमला कर दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.