Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
JPSC पेपर लीक मामला: CID ने पूर्व अध्यक्ष खियांगते को लिया हिरासत में, 17वें दिन भी छात्रों का प्रदर... दिल्ली विधानसभा में पेश 2024-25 की CAG रिपोर्ट: सब्सिडी में 172% की बढ़ोतरी, घटकर 3,695 करोड़ हुआ कै... जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला: डीप-टेक रोबोटिक कंपनी से सीक्रेट कोडिंग और LiDAR सेंसर च... पेपर लीक के 'Proceeds of Crime' की होगी जांच: ED खंगालेगी पूरा नेटवर्क, NEET-UG मामले में भी जल्द हो... केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले— "राहुल हर दिन बदलते हैं गोलपोस्ट, फैला... मानसून सत्र के अंतिम 2 दिन: छात्र लाठीचार्ज पर चर्चा को तैयार सरकार, क्या JPC को भेजा जाएगा FCRA संश... दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा वक्तव्य, कहा— "First in My Bloodline" हर बेटी के सशक्ति... दिल्ली और झारखंड में छात्रों पर बल प्रयोग पर भड़के राहुल गांधी, राम मंदिर में कथित चोरी पर भी पीएम म... महाराष्ट्र में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन 1930 साइबर सेफ्टी' के तहत 803 प्रोएक्... ठाणे के कापूरबावडी में करोड़ों की संपत्ति पर अवैध तोड़फोड़ का आरोप: बिना नोटिस कार्रवाई से पीड़ित पर...

केन नदी में अवैध रास्ता बनाकर रेत का उत्खनन, संयुक्त दल का छापा

82

पन्नापन्ना की केन नदी में सोने जैसी चमकने वाली रेत के खुलेआम अवैध उत्खनन और परिवहन को लेकर कार्रवाइहो रही किरकिरी के बाद कलेक्टर हरजिंदर सिंह के निर्देशन में खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग के संयुक्त जांच दल द्वारा भीना व चांदीपाठी रेत खदान पर पहुंचकर अवैध रेत खनन के विरुद्ध सघन कार्रवाई की गई। लेकिन बताया जा रहा है कि कार्रवाई की पूर्व ही अवैध कार्यकारियों को सूचना हो गई थी और वह सतर्क हो चुके थे। जिला कलेक्टर द्वारा अवैध रेत खनन की सूचना पर संयुक्त टीम गठित कर कार्यवाही के निर्देश दिए गए थे।

नदी में ग्रेवल से बनाया गया रास्ता तोड़वाया गया

खनिज अधिकारी रवि पटेल ने बताया कि संयुक्त दल द्वारा अवैध रेत खनन के खबर की तस्दीक उपरांत मौके पर केन नदी के बीच पन्ना जिले की तरफ से रास्ता बनाकर रेत का खनन करते हुए 5 पोकलेन मशीन, 5 डंपर और एक पंप मशीन पाई गई। यहां केन नदी के पानी में से रेत निकाली जा रही थी। पोकलेन मशीन नदी की बीच धार में चलते पाई गई। राजस्व विभाग द्वारा खनिज और पुलिस विभाग के अमले की उपस्थिति में पन्ना जिले की ओर नदी में ग्रेवल से बनाया गया रास्ता तोड़वाया गया।

रेत ठेकेदार बोला- मशीनें छतरपुर जिले की सीमा में

मौके पर छतरपुर जिले के रेत ठेकेदार के कर्मचारी और प्रतिनिधि ने मशीनें छतरपुर जिले की सीमा में होना बताया तथा सीमा विवाद की जानकारी भी दी। मौके पर पाई गई पांच पोकलेन मशीन, पांच डंपर, एक पंप मशीन को जप्त किया गया और छतरपुर जिले के रेत ठेकेदार के प्रतिनिधि कर्मचारी भोला सिंह निवासी भीना तहसील अजयगढ़ की सुपुर्दगी में दिया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.