Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Sonepat Crime News: बिजली निगम के कर्मचारी पर भ्रष्टाचार का शिकंजा, 2 लाख की रिश्वत लेते ALM गिरफ्ता... CIA Raid in Rewari: एसपी हेमेन्द्र मीणा के निर्देश पर अवैध तेल भंडारण पर छापा, एक शख्स हिरासत में और... Haryana News: संदीप सिंह यौन उत्पीड़न मामले में नया मोड़, अदालत में धारा 376/511 जोड़ने की याचिका पर... Haryana Crime News: घासेड़ा मोड़ पर पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़े गए गौ तस्कर, भारी मात्रा में हथियार औ... Sonepat Crime News: एसटीएफ ने एनएच-44 पर घेराबंदी कर दबोचे बदमाश, अवैध हथियार और कार बरामद Hooda Targets BJP Government: हरियाणा में कानून-व्यवस्था और घोटालों को लेकर घिरी सरकार, कांग्रेस ने ... Ambala Crime News: CIA-2 पुलिस ने पकड़ी करोड़ों की हेरोइन, पाकिस्तान बॉर्डर से जुड़े कनेक्शन की हो र... Madhya Pradesh Politics: 'वन नेशन, वन प्लेटफॉर्म' के तहत MP विधानसभा होगी डिजिटल; विधायकों को मिला ट... Gwalior News Today: डबरा बौद्ध विहार के पते पर बने थे 17 बांग्लादेशियों के फर्जी पासपोर्ट; पुलिस सत्... Mandsaur News Today: महू-नीमच हाईवे पर देर रात भीषण हादसा; उज्जैन जा रही मजदूरों से भरी ट्रॉली पलटी,...

बोर्ड पैटर्न पर बनेंगे नौवीं से 12वीं के छमाही परीक्षा के प्रश्नपत्र

29

भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों की नौवीं से 12वीं तक की छमाही परीक्षा छह दिसंबर से होगी। इनका प्रश्नपत्र बोर्ड पैटर्न पर तैयार कराया जा रहा है। हिंदी व अंग्रेजी में दो सेट ए और बी विर्मश पोर्टल पर एक दिसंबर को अपलोड कर दिए जाएंगे। लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआइ) ने प्रश्नपत्र निर्माण और परीक्षा आयोजन के संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

जारी निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि नवंबर तक जो पढ़ाया जा चुका है, जितना पाठ्यक्रम पूरा हुआ है उसे कवर किया जाएगा। इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी (डीइओ) अपने जिले के दो प्राचार्य की समिति बनाकर आवश्यकतानुसार शेष प्रश्नपत्रों के माध्यमवार दो-दो सेट योग्य शिक्षकों से तैयार करवाएंगे।

एक कक्षा के आधे विद्यार्थियों को ए और आधे को बी सेट प्रदान किया जाएगा। इसी के साथ जिला स्तर पर नए व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के प्रश्नपत्रों का निर्माण भी किया जाएगा।

ये प्रश्नपत्र माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) द्वारा जारी अंक योजना के आधार पर तैयार किए जाएंगे। जो जिला शिक्षा अधिकारी के लागिन पर एक दिसंबर को भेज दिए जाएंगे। डीईओ इन्हें स्कूलों में प्राचार्यों के लागिन आइडी पर भेजेंगे। जिन्हें प्राचार्य फोटो कापी करवाकर परीक्षा के दौरान बाटेंगे।

प्रश्नपत्रों की फोटोकापी कराने के लिए एक शिक्षक अधिकृत किया जाएगा, जो फोटोकापी दुकान पर उपस्थित रहेगा ताकि पर्चा लीक होने की आशंका न रहे।

बता दें कि नौवीं व दसवीं की छमाही परीक्षा छह दिसंबर से शुरू होकर 15 दिसंबर तक चलेंगी। परीक्षा का समय सुबह नौ से 12 बजे तक रहेगा। वहीं, 11वीं व 12वीं की परीक्षा छह दिसंबर से शुरू होकर 16 दिसंबर को समाप्त होगी।

आधे-आधे बांटे जाएंगे सेट ए और बीडीइओ

अपने जिले के स्कूलों में विद्यार्थियों के मान से सेट-ए और सेट-बी वितरित करेंगे। स्कूलों का चयन परीक्षा के एक दिन पहले रैंडम रूप में किया जाएगा। इसके बाद बोर्ड द्वारा आवंटित कोड के साथ प्रश्नपत्रों के सील्ड लिफाफा तैयार कर स्कूलों के प्राचार्यों को दिया जाएगा। प्रश्नों के प्रिंट पर आने वाला खर्च प्राचार्य से लिया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.