Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

सातवीं कक्षा की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दी

34

भोपाल। राजधानी के अरेरा हिल्स इलाके में स्थित भीम नगर में रहने वाली एक नाबालिग लड़की ने अपने घर में फांसी लगा ली। वह सातवीं कक्षा में पढ़ती थी। घटना सोमवार दोपहर की है। पुलिस को अब तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे यह मालूम नहीं चल पाया है कि उसने यह कदम क्यों उठाया। इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद किशोरी का शव स्वजन के सुपुर्द कर दिया गया है।

यह है मामला

अरेरा हिल्स थाना पुलिस के अनुसार 13 वर्षीय लक्ष्मी पारकर भीम नगर में रहती थी और कक्षा सातवीं में पढ़ती थी। स्वजनों ने पुलिस को बताया कि सोमवार को लड़की ने अपने कमरे में फांसी लगा ली। पुलिस का कहना है कि मृतका के कमरे की तलाशी में फिलहाल कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। साथ ही परिजन अभी गमगीन हैं। इस कारण उनके बयान दर्ज नहीं हो पाए हैं। पुलिस के मुताबिक स्वजन के बयान दर्ज होने के बाद ही सुसाइड करने का सही कारण सामने आ सकता है। फिलहाल पुलिस द्वारा बालिका के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। उसकी रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में कुछ और खुलासा हो सकता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.