Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
छात्रों के लिए जरूरी खबर: नगर निगम चुनाव का असर, रांची विश्वविद्यालय ने बदली पीजी सेमेस्टर-2 की परीक... बजट सत्र में हंगामा: SIR के मुद्दे पर आमने-सामने आए दिग्गज! नेता प्रतिपक्ष ने कांग्रेस पर साधा निशान... भ्रष्टाचार की हद: कटकोना पंचायत में 15वें वित्त की राशि में सेंध! मुरुम पहुंचा ही नहीं और हो गया लाख... नारायणपुर में बवाल: रावघाट अंजरेल माइंस की DMF राशि पर क्यों भड़के लोग? प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा सावधान! सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करना पड़ा भारी, बजरंग दल ने की शिकायत और पुलिस ने कर लिया अरेस्ट रंगारंग समापन: लोक कला से लेकर बॉलीवुड तक का तड़का! कोरिया महोत्सव के आखिरी दिन कलाकारों ने बांधा सम... खाकी की संवेदनशीलता: अपनों से बिछड़ी मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती के लिए फरिश्ता बनी दंतेवाड़ा पुलिस,... बदल रहा है बस्तर! इंद्रावती नदी पर शुरू हुआ 'रिवर एडवेंचर फेस्ट', गोलियों की गूंज के बीच अब दिखेगा र... सावधान सरगुजा! डॉग बाइट के आंकड़ों ने उड़ाए होश, पागल कुत्ते के काटने पर तुरंत करें ये काम, बच जाएगी ज... खौफनाक वारदात: 'तू मेरी नहीं तो किसी की नहीं...' एकतरफा प्यार में सिरफिरे आशिक ने सरेराह चलाई गोली!

उज्जैन के रामघाट पर पेशाब करते पकड़े गए बुजुर्ग को कोर्ट में पेश कर भेजा जेल

37

उज्जैन। शिप्रा किनारे रामघाट के छोटे मंदिर पर मंगलवार रात एक बुजुर्ग पेशाब कर रहा था। घाट पर मौजूद दिल्ली निवासी श्रद्धालुओं ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद मौके पर भारी भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस घाट पर पहुंची और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपित व्यक्ति मानसिक रूप से कमजोर नजर आ रहा था।

भेजा गया जेल

महाकाल थाना प्रभारी अजय वर्मा ने बताया कि मंगलवार रात को दिल्ली के कुछ श्रद्धालु रामघाट पर मौजूद थे। तभी एक व्यक्ति वहां घूमकर छोटे-छोटे मंदिरों पर पेशाब कर रहा था। इस पर श्रद्धालुओं ने मोबाइल फोन से उसका वीडियो बनाकर उसे पकड़ लिया। पेशाब करने वाला व्यक्ति हंगामा करने लगा। सूचना मिलने पर हिंदूवादी संगठनों के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए। विवाद की जानकारी मिलने पर पुलिस भी घाट पर पहुंच गई। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम 60 वर्षीय लतीफ पुत्र फजल निवासी फाजलपुरा बताया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.