Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...

एक साल से मां के शव के साथ रह रही थीं उसकी 2 बेटियां, जबरन अंदर घुसी पुलिस तो कंकाल के पास बैठी मिलीं

47

उत्तर प्रदेश में वाराणसी के लंका क्षेत्र के मदरवा इलाके स्थित एक मकान में दो बहनें अपनी मां के कंकाल के साथ रह रही थीं जिसकी करीब एक साल पहले मौत हो गई थी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि महिला की एक साल पहले मौत हो गई थी, लेकिन उसकी दोनों बेटियों ने उसका अंतिम संस्कार नहीं किया था और उसके शव को एक कमरे में बंद कर दिया था। पुलिस के अनुसार इसकी सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।

मां के कंकाल के साथ रह रही थीं उसकी 2 बेटियां
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, लंका के थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्र ने बताया कि लंका के सामनेघाट, मदरवा निवासी उषा त्रिपाठी (52 वर्ष) की लंबी बीमारी के बाद दिसंबर 2022 में मौत हो गई थी। उन्होंने बताया कि जब पुलिस उक्त मकान में पहुंची तो पाया कि महिला का शव कंकाल में तब्दील हो गया है। पुलिस के मुताबिक उषा त्रिपाठी के पति 2 साल पहले घर छोड़कर चले गये थे और अपनी पत्नी की मौत के बाद भी घर वापस नहीं आये। पुलिस के अनुसार उनकी दो बेटियों पल्लवी त्रिपाठी (27) और वैश्विक त्रिपाठी (18) ने अपनी मां की मौत के बाद शव का अंतिम संस्कार नहीं किया और शव को एक कमरे में बंद कर दिया।

पुलिस ने दोनों लड़कियों को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच की जा रही
पुलिस के अनुसार पिछले एक सप्ताह से दोनों घर से बाहर नहीं निकल रही थीं और घर का दरवाजा बंद था जिससे पड़ोसियों को शक हुआ। पुलिस ने बताया कि जब पड़ोसियों ने दरवाजा खटखटाया लेकिन जब किसी ने दरवाजा नहीं खोला तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची । थाना प्रभारी मिश्र ने बताया कि जब मकान का दरवाजा नहीं खोला गया तो पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी और भीतर एक कंकाल मिला। उन्होंने बताया कि महिला की दोनों बेटियां भी उसी कमरे में बैठी मिलीं। पुलिस ने दोनों लड़कियों को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.