Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ... रांची के कांके रोड पर बेकाबू ट्रैक्टर का तांडव: आधा दर्जन बाइक-स्कूटी को रौंदा, एक गंभीर रूप से घायल जौनपुर की शाहजहां बानो बनीं 'प्रतीक्षा': सनातन धर्म अपनाकर बरेली के आश्रम में प्रेमी पवन संग रचाया व... गुरुग्राम के सूरत नगर में MNC कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत, फंदे से लटकता मिला शव बरेली दहेज हत्या मामले में अदालत का बड़ा फैसला, 5 साल के मासूम की गवाही पर ससुर दोषमुक्त मंदसौर में घर की सीढ़ियों पर बैठा दिखा विशालकाय मगरमच्छ! चीख पड़ी महिला, वन विभाग ने रेस्क्यू कर चंब... बिहार में रेल नेटवर्क का बड़ा विस्तार: 976 करोड़ की लागत से दानापुर-फतुहा के बीच बिछेगी नई रेल लाइन,... देश में मंदिर चढ़ावा चोरी पर सियासत तेज, राज ठाकरे का दावा— "सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ ... मानसून का रौद्र रूप! यूपी, बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में तूफानी हवाओं की... जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता

कुचलकर मारे गए पटवारी की बेटी का दर्द, बोली – पापा के साथ जो हुआ वह किसी और के साथ ना हो….

29

रीवा।  जिले के सेमरिया विधानसभा क्षेत्र के बरों गांव के निवासी प्रसन्न सिंह पिता महेंद्र प्रताप सिंह की ट्रैक्टर से कुचलकर रेत माफिया ने हत्या कर दी थी।
शहडोल जिले में पदस्थ राजस्व अधिकारी प्रसन्न सिंह की रेत माफिया ने हत्या कर दी थी सोमवार को उनके गृह ग्राम में शव के अंतिम दर्शन करने ग्रामीण सहित आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा रही।

नम आंखों से लोगों ने उन्हें अंतिम विदाई दी प्रसन्न 16 साल देश की सेवा में रहे सेवानिवृत्ति होकर वापस आए और राजस्व विभाग में पटवारी बन गए। शनिवार – रविवार की देर रात ट्रैक्टर से कुचलकर खनिज माफिया ने उनकी जान ले ली बड़ी बेटी दिया सिंह ने कहा प्रशासन की लापरवाही से उनके पिता की जान गई है। रात में ड्यूटी लंबे समय से लगाई जा रही थी। पुलिस बल साथ में नहीं भेजा गया वह घर आने के लिए बोले थे। लेकिन रात में अचानक ड्यूटी लगा दी गई।

उनके पिता के साथ जो हुआ वह किसी दूसरे के साथ ना हो आगे कहा कि पुलिस विभाग के कर्मचारियों के होते हुए भी पटवारी की ड्यूटी क्यों लगाई गई साथ ही पुलिस फोर्स भी नहीं भेजा गया। पीड़ित परिवार ने प्रशासन पर मामले में गंभीर आरोप लगाए हैं पटवारी प्रसन्न सिंह की शनिवार 25 नवंबर देर रात शहडोल जिले में रेत खनन माफिया ने ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस संबंध में मैहर निवासी ट्रैक्टर चालक शुभम विश्वकर्मा 22 वर्ष और वाहन मालिक नारायण सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.