Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Guna Theme Road Project: गुना में ₹30 करोड़ से बनेगी 7 किमी लंबी थीम रोड; ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क... Mahakaleshwar Ujjain News: अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार उज्जैन पहुंचे नितिन नबीन; शिप्रा तट पर दीप उ... Delhi Crime News: कड़कड़डूमा कोर्ट के पुराने आदेश में संशोधन, रेप पीड़िता की याचिका पर हाई कोर्ट की ... Delhi-Gurugram Crime News: युवराज हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पूर्व सहकर्मी अन्या वत्स और उसक... Haribabu Murder Case Update: पत्नी की मौत के बाद जमानत पर छूटे पति की सरेआम हत्या, आरोपी साले ने वीड... J&K Majalta Encounter: मलताजा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, M4 और AK-47 समेत भारी मात्... Bareilly GRP Action: चलती ट्रेन में कोच अटेंडेंट ने की सोने की चेन चोरी, आपस में बांटे तीन टुकड़े; प... Election Commission TMC Ruling: ममता बनर्जी की पार्टी को बड़ा झटका, चुनाव आयोग ने टीएमसी का नाम और स... Bihar Flood Destruction Update: 700 से ज्यादा ग्रामीण सड़कें डूबीं और बुनियादी ढांचे को भारी क्षति, ... Vaishali Crime News: वैशाली के लालगंज में लाइन होटल पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 20 राउंड गोलियां चलने से एक ...

कोहरे का कोहराम… अनूपपुर में भीषण सड़क हादसा, 2 की मौत 4 घायल

42

अनूपपुर: अनूपपुर जिले के जैतहरी थाना अंतर्गत वेंकटनगर-जैतहरी मुख्य मार्ग लपटा के पास बुधवार तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया‌। जिसमें दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई है और चार लोग घायल हुए हैं, जिसमें महिला भी शामिल थी।

जानकारी के अनुसार, वेंकटनगर की ओर से जा रही वाहन क्रमांक MP-65-GA-2764 (छोटा हांथी) ट्रक क्रमांक MP-65-H-0296 से जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें घटनास्थल पर ही दो लोगों की मौत हो गई है। हादसे में मृतक प्रवीण अग्निहोत्री उर्फ (श्याम) उम्र लगभग 45 वर्ष वार्ड नं 7, मो. सलीम उम्र लगभग 50 वर्ष वार्ड 8 दोनों जैतहरी के निवासी हैं। साथ ही 4 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें जैतहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।

घने कोहरे की वजह से यह हादसा घटित होना बताया जा रहा है। मंगलवार की सुबह से ही अनूपपुर जिले में बारिश हुई थी जिसके कारण बुधवार की सुबह घना कोहरा हो गया था। हादसा इतना भीषण था कि मुख्य मार्ग पर 15-20 मिनट तक जाम लगा रहा, जिसके बाद वाहन से दोनों शवों को बाहर निकाल कर डायल 100 के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतहरी भेजवाया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.