Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Parliament Question Hour Analysis: संसद के लाखों सवालों में आम जनता के मुद्दे कहां? जानिए गरीबी और ज... Maharashtra Voter List SIR 2026: वोटर लिस्ट से नाम हटाने से पहले BLA को देनी होगी सूची, चुनाव आयोग क... RSS Chief Mohan Bhagwat: अतिवाद से परेशान है दुनिया, भारत के पास है ज्ञान का खजाना; अखिल भारतीय विहा... Tamil Nadu Language Dispute: सथानकुलम में दिशा-निर्देश बोर्ड से मिटाए गए हिंदी शब्द, भारी विरोध के ब... Ozone Urbana Scam: बेंगलुरु में होम बायर्स से 927 करोड़ की ठगी, ओजोन ग्रुप के CMD एस. वासुदेवन गिरफ्... Manori Beach News: स्पीडबोट से विदेशी जहाज में चोरी करने घुसे थे बदमाश, गैस रिसाव से 4 की मौत; हेलीक... यूपी की 11 MLC सीटों पर भाजपा का चुनावी चक्रव्यूह: 23 अक्टूबर को मतदान, सामाजिक समीकरणों पर जोर Ramnagar Road Accident: नैनीताल घूमने निकले नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर यतीश यादव की सड़क हादसे में मौत,... दिल्ली के 736 पार्कों का सुरक्षा ऑडिट पूरा: उपराज्यपाल के निर्देश पर DDA ने 3 श्रेणियों में बांटे पा... वृंदावन आश्रम पर गहराया विवाद: शिष्य की संदिग्ध मौत के बीच हाथरस का युवक 3 महीने से लापता

छुरी से लाश के टुकड़े किए 15 पॉलिथीन बैग में अलग अलग जगह फेंके…ग्वालियर में खौफनाक हत्याकांड का पर्दाफाश

57

ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां पिता पुत्र ने युवक की डंबल मारकर हत्या कर दी, इसके बाद शव के टुकड़े टुकड़े करके पॉलिथीन में पैक करके शहर के अलग अलग जगह पर फेंक दिए ताकि किसी को शक न हो। मामले में जनकगंज थाना पुलिस ने खुलासा करके दोनों आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।

दिल को दहलाने वाली यह घटना 21 दिसंबर की है जहां बहोड़ापुर का रहने वाला राजू खान अचानक लापता हो गया। काफी तलाशने के बाद उसके परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट बहोड़ापुर थाना में की। 28 सितंबर को जनकगंज थाना इलाके में रामकुई पुलिया के पास स्वर्ण रेखा नाले में पुलिस को कुछ मानव अंग मिले। पुलिस ने मानव अंगों को निकलवाया। अंग मिलने की सूचना पर पुलिस ने राजू खान के परिजनों को बुलाया और जांच पड़ताल के बाद पता चला कि ये राजू खान के ही है।

पुलिस मामले की तह तक पहुंची तो पता चला कि इस खौफनाक वारदात पिता-पुत्र कल्लू खान और नाजिम खान ने अंजाम दिया है। उन्होंने राजू खान को अपने घर पर राजीनामा करने के लिए बुलाया और फिर उसके सिर पर डंबल मार कर हत्या कर दी। इतना ही नहीं, पिता-पुत्र ने मिलकर बका और छुरी से उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए और फिर इन टुकड़ों को 15 पॉलिथीन में पैक करके अलग-अलग जगह पर ठिकाने लगा दिया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.