Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

मध्‍य प्रदेश के दो संभाग के जिलों में अभी भी बारिश के आसार

44

भोपाल। प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बनी दो मौसम प्रणालियों के असर से अभी भी प्रदेश के पूर्वी हिस्से में वर्षा के आसार बने हुए हैं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक बुधवार को नर्मदापुरम एवं जबलपुर संभाग के जिलों में वर्षा होने के आसार हैं। शेष इलाकों में भी बादल छाए रहेंगे एवं बूंदाबांदी होने की संभावना है। इस वजह से दिन का तापमान अभी सामान्य से कम बना रहेगा।

उधर मंगलवार को सुबह साढ़े आठ से शाम साढ़े पांच बजे तक मलाजखंड में 21, पचमढ़ी में 12, मंडला में आठ, सिवनी में सात, छिंदवाड़ा में चार, जबलपुर में 1.8 मिलीमीटर वर्षा हुई। मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी अभिजीत चक्रवर्ती ने बताया कि वर्तमान में मध्य प्रदेश के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के रूप में सक्रिय है।

इसके अतिरिक्त दक्षिण-पूर्वी मप्र एवं उससे लगे पश्चिमी मप्र पर 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर एक प्रेरित चक्रवात बना हुआ है। इन दो मौसम प्रणालियों के असर से पूरे प्रदेश में बादल बने हुए हैं।

साथ ही बुधवार को नर्मदापुरम, जबलपुर संभाग के जिलों में वर्षा होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि बुधवार को भी बादल बने रहने के कारण दिन के तापमान में विशेष बढ़ोतरी होने की संभावना कम है।

हालांकि बादलों के कारण रात का तापमान सामान्य से अधिक बना रहेगा। भोपाल, इंदौर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। उधर बुधवार रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के मौसम को प्रभावित करने लगेगा। उसके असर से गुरुवार से एक बार फिर वर्षा का सिलसिला शुरू हो सकता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.