Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bihar Crime News: कैमूर में जमीन के पैसों के विवाद में जिंदा जलाए गए फौजी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ... Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गया में ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज पर विवाद, पंडा समाज ने जताई कड़... Nashik Illegal Tree Felling: नासिक में विज्ञापन बोर्ड के लिए काटे गए 50 से ज्यादा पेड़, विज्ञापन कंप... Ashirwad Ka Diya Campaign: पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से लेकर कोलकाता तक जलाए गए दीये, सीएम योग... Kurnool Ganesh Visarjan News: गणपति बप्पा को वापस मांगते हुए रोता दिखा बच्चा, वीडियो सोशल मीडिया पर ... Syrian Politics Update: बशर अल-असद के जाने के बाद नई संसद का ऐतिहासिक कदम; काउंटर-टेररिज्म कोर्ट को ... Japan Bear Crisis: जापान में क्यों बढ़ रहा है भालुओं का खतरा? सरकार ने उठाया बड़ा प्रशासनिक कदम US Russia Sanctions Bill: अमेरिका के नए प्रतिबंध बिल पर भड़का रूस; क्रेमलिन बोला- यूक्रेन शांति वार्... Shergarh Mathura News: हाईटेंशन लाइन से छुआ बोरिंग का पाइप, करंट लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत और... DM Avinash Singh Action in Bareilly: राजस्व वसूली में गबन पर गाज, मीरगंज और फरीदपुर तहसील में प्रशास...

28 से ज्यादा देशों के एनआरआइ इंदौरी पहुंचे पोहा पार्टी में

40

इंदौर। 28 से अधिक देशों के इंदौरी एनआरआइ रविवार सुबह विश्राम बाग में आयोजित पोहा-जलेबी पार्टी में इंदौर और देश-दुनिया से जुड़े विभिन्न विषयों पर संवाद किया। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं विधायक कैलाश विजयवर्गीय और महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने सभी का स्वागत किया। इस अवसर पर से दुबई, अबू धाबी, शिकागो, सेन फ्रांसिस्को, जापान, यूएसए सहित अन्य देशों से आए एनआरआइ इंदौरियों के साथ महापौर परिषद सदस्य नंदकिशोर पहाड़िया, अभिषेक शर्मा बबलू, मनीष शर्मा मामा, भी उपस्थित थे।

विजयवर्गीय ने इस मौके पर कहा कि पहले इंदौर मिलों का शहर था। इसे टेक्सटाइल की राजधानी के रूप में पहचाना जाता था। अब यहां 100 से ज्यादा आइटी कंपनियां हैं। इनमें साफ्टवेयर एक्सपोर्ट करते हैं। हमें गर्व है कि 10 वर्षों के अंदर हमने काफी कुछ किया है। मैं इतना जरूर कहना चाहता हूं कि इंदौर में संभावना है बहुत ज्यादा हैं। आप खुद ही इसे महसूस करते होंगे कि इंदौरियों का नहीं, सभी भारतीयों का नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद विश्व में सम्मान बढ़ा है।

महापौर भार्गव ने इंदौरी लहजे में सभी एनआरआई इंदौरी का स्वागत करते हुए कहा कि इंदौर अपने काम के कारण ग्लोबल माडल बन गया है। उसे ग्लोबल माडल का संदेश और राम राज्य का राम के विचार का संदेश देने के उद्देश्य से इंदौर ने दुनिया में वेस्ट टू आर्ट के बहुत सारे अच्छे-अच्छे काम किए हैं।

एक काम और हमने देश को और दुनिया को करके बताया कि इंदौर के 21 टन लोहे के स्क्रेप से छोटे-छोटे टुकड़ों में जोड़कर यह 24 फीट ऊंचा 27 बाय 40 की साइज में देश का पहला राम मंदिर का आयरन स्क्रैप का रिप्लिका है, जो पूरे भारत को भगवान राम का और इंदौर की वेस्ट टू आर्ट एवं वेस्ट टू वेल्थ का संदेश देने के लिए यहां बनाया गया है।

शाम को होगा आयोजन

एनआरआइ समिट के तहत रविवार को दो सत्रों में कार्यक्रम होंगे। ये कार्यक्रम विजय नगर क्षेत्र स्थित ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में रविवार शाम 4.30 बजे से शुरू होंगे। इन सत्रों में एनआरआइ इंदौरी और नगर निगम मिलकर इस बात पर चर्चा करेंगे कि विदेश में रहने वाले इंदौर इंंदौर से क्या अपेक्षाएं रखते हैं और वे इंदौर के लिए क्या सहयोग कर सकते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.