Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
रांची के कांके रोड पर बेकाबू ट्रैक्टर का तांडव: आधा दर्जन बाइक-स्कूटी को रौंदा, एक गंभीर रूप से घायल जौनपुर की शाहजहां बानो बनीं 'प्रतीक्षा': सनातन धर्म अपनाकर बरेली के आश्रम में प्रेमी पवन संग रचाया व... गुरुग्राम के सूरत नगर में MNC कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत, फंदे से लटकता मिला शव बरेली दहेज हत्या मामले में अदालत का बड़ा फैसला, 5 साल के मासूम की गवाही पर ससुर दोषमुक्त मंदसौर में घर की सीढ़ियों पर बैठा दिखा विशालकाय मगरमच्छ! चीख पड़ी महिला, वन विभाग ने रेस्क्यू कर चंब... बिहार में रेल नेटवर्क का बड़ा विस्तार: 976 करोड़ की लागत से दानापुर-फतुहा के बीच बिछेगी नई रेल लाइन,... देश में मंदिर चढ़ावा चोरी पर सियासत तेज, राज ठाकरे का दावा— "सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ ... मानसून का रौद्र रूप! यूपी, बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में तूफानी हवाओं की... जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका...

प्रदेश में किसकी बनेगी सरकार…? छत्तीसगढ़ में ट्विटर वार, भाजपा ने कांग्रेसियों की तुलना डोनाल्ड ट्रप के समर्थकों से की

34

रायपुर: छतीसगढ़ में विधानसभा चुनाव तो संपन्न हो गए है और अब सभी लोग अपनी नज़र 3 दिसंबर की ओर गड़ाये बैठे हैं लेकिन अब प्रदेश में सब जगह एक की चर्चा हो रही है कि प्रदेश में अब किसकी सरकार बनेगी और कौन होगा अगला मुख्यमंत्री?  वही बीजेपी और कांग्रेस अपनी अपनी जीत का दावा कर रही है और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने की बात कह रही है।

PunjabKesari

वहीं चुनावी नतीजों से पहले बीजेपी और कांग्रेस ने एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाना शुरू कर दिया है। बीजेपी के पूर्व मंत्री और कुरुद से बीजेपी के प्रत्याशी अजय चंद्राकर ने ट्वीट कर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के निवृतमान होने जा रहे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को मुख्यमंत्री आवास में 40 दिन के बाद रहने को मिला। इसका उन्हें बहुत मलाल था। महोदय खुद कितने दिन में मुख्यमंत्री आवास खाली कर देंगे… सार्वजनिक रूप से बताना चाहिए।

PunjabKesari

 

आगे एक और ट्वीट करके लिखा कि छत्तीसगढ़ में चुनाव हारने के बाद, कांग्रेस पार्टी महानदी भवन (राज्य सचिवालय) और मुख्यमंत्री निवास में अवैध कब्जा करने की कोशिश कर सकती है… जैसा कि चुनाव हारने के बाद डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों ने अमेरिका (U.S.A.) में किया था… प्रशासन को गंभीरता से तैयारी करके रखना चाहिए।

PunjabKesari

पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के ट्वीट पर कांग्रेस के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने ट्वीट करके कहा कि अजय चंद्राकर जी भूपेश बघेल तो आने वाले पांच साल भी CM हाउस में रहेंगे अफ़सोस आप विधानसभा मे नहीं दिख पाएंगे। आगे कहा कि कुरुद में तय हार से आप अपना मानसिक संतुलन खो चुके है। Pls आप साईकास्टिक को दिखाएं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.