Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
कवर्धा में नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़: ₹12.50 लाख के जाली नोट, टाटा पंच EV कार और प्रिंटर के साथ 3 ग... पचमढ़ी नागद्वारी मेले में दो दिन में पहुंचे 2 लाख श्रद्धालु: अव्यवस्थाओं से आक्रोशित भीड़ का हंगामा,... छतरपुर में सनसनी: मशहूर व्यापारी के इंजीनियर बेटे की रेलवे ट्रैक किनारे मिली संदिग्ध लाश, वर्क फ्रॉम... बुरहानपुर में 'वेस्ट से बेस्ट' की अनूठी मिसाल, केले के तनों से महिलाओं ने बनाईं ईको-फ्रेंडली राखियां विदिशा में बेतवा नदी के उफान से बिगड़े हालात, चरणतीर्थ घाट डूबा; शिव मंदिर में फंसे 3 बेजुबान जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग को मिली ऐतिहासिक सफलता, नई थेरेपी से एड्स पीड़ित माताओं के 13 बच्चे बने ए... ग्वालियर के श्मशान घाटों में खत्म होगी मनमानी: अब तय रेट पर मिलेंगे कंडे और लकड़ी, नगर निगम का बड़ा ... मध्य प्रदेश में लगेगा नेशनल सोयाबीन रिसर्च इंस्टीट्यूट, भोपाल-विदिशा मार्ग होगा 4-लेन; MP कैबिनेट के... भोपाल में 'हर घर तिरंगा' अभियान की भव्य तैयारी: कोलार से बैरागढ़ तक निकलेगी तिरंगा यात्रा, प्रशासन न... रतलाम में 24 घंटे में ढाई इंच बारिश: फसलों को मिला संजीवनी बूस्टर, जिला अस्पताल के वार्डों में टपका ...

घर आई नन्हीं परी: 42 की उम्र में दूसरी बार बनीं पेरिस हिल्टन,अपने फेवरेट शहर पर रखा बेटी का नाम

81

लंदन: एक्ट्रेस और मॉडल पेरिस हिल्टन के घर एक बार फिर नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजी है। जी हां, आपने ठीक सुना।  पेरिस हिल्टन दूसरी बार मां बन गई हैं। एक्ट्रेस के घर एक नन्हीं परी आई है।  उन्होंने पति कार्टर रेम संग सरोगेसी के जरिए एक बेटी का स्वागत किया।

इस बात की जानकारी खुद पेरिस ने सोशल मीडिया के जरिए दी। इसके साथ ही उन्होंने बेटी का नाम भी रिवील कर दिया है। उन्होंने एक पिंक कलर के ड्रेस की फोटो पोस्ट की है। पोस्ट में शेयर की गई ड्रेस पर ही लंदन लिखा है जो कि पेरिस की बेटी का नाम है। इसके साथ पेरिस ने कैप्शन में लिखा- ‘अपनी बेबी गर्ल के लिए शुक्रगुजार हूं।’

पेरिस हिल्टन ने साल 2021 में कार्टर रीम से शादी की थी। इसी साल जनवरी में दोनों सरोगेट के जरिए ही एक बेटे के पेरेंट्स बने थे जिसका नाम फीनिक्स है।  अब एक बार फिर कपल ने सरोगेट के जरिए ही लंदन में एक बेटी को जन्म दिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.