Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

सावन के महीने में अगर सपने में दिखे ये चीजें तो समझें प्रसन्न हैं आपसे महादेव

32

सावन का महीना 4 जुलाई से शुरू हो चुका है, जो 31 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान शिवभक्त, भगवान को प्रसन्न करने के लिए कई तरह के कार्य करते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सावन में अगर आपको सपने में कुछ खास चीजें दिख जाएं, तो समझ जाइए कि भोलेनाथ की कृपा आप पर होने वाली है, वे आपसे प्रसन्न हैं। हर सपने का अपना अलग मतलब होता है। इन सपनों में कोई न कोई संकेत जरूर छिपे होते हैं। कुछ चीजों का दिखना बेहद ही शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं कि वे चीजें कौनसी हैं, जिनका दिखना बेहद ही शुभ माना जाता है।

नाग-नागिन का जोड़ा

सावन के महीने में सपने में नाग-नागिन का जोड़ा दिखना काफी शुभ माना जाता है। ये वैवाहिक जीवन के लिए शुभ संकेत होता है। वहीं, यदि आपकी शादी नहीं हो रही है, तो ऐसे सपनों का अर्थ है कि आपके जीवन में शादी का योग बनेगा।

नंदी

धार्मिक मान्यता के अनुसार, नंदी को शिव का गण और वाहन माना जाता है। कहा जाता है कि अगर सावन के महीने में सपने में बैल दिख जाए तो समझ जाइए कि शिव जी आपसे प्रसन्न हैं। सपने में नंदी को देखना इस बात का संकेत है कि आपको हर कार्य में सफलता मिलने वाली है।

लिपटा हुआ सांप

अगर आपको सावन के महीने में शिवलिंग के चारों ओर सांप लिपटा हुआ दिखाई देता है, तो समझें कि आपकी कोई मनोकामना जल्द ही पूरी होने वाली है। इसका अर्थ है कि शिव जी आपसे प्रसन्न हैं। सपना देखने के बाद आप शिवजी के मंदिर में जाएं और शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।

त्रिशूल

त्रिशूल को रज, तम और सत गुण का प्रतीक माना जाता है। इन्हीं को जोड़कर त्रिशूल बनाया गया है। मान्यताओं के अनुसार, भगवान शिव के त्रिशूल के तीन शूलों को काम, क्रोध और लोभ का कारण माना जाता है। सपने में त्रिशूल का दिखना इस बात का संकेत देता है कि आपको जल्द ही कष्टों से छुटकारा मिलने वाला है।

डमरू

भगवान शिव के हाथों में डमरू रहता है। डमरू स्थिरता का प्रतीक माना जाता है। सपने में शिव का डमरू देखने का मतलब है कि आपके जीवन की समस्याएं खत्म होने वाली है। सपने में डमरू के दर्शन होना, जीवन में स्थिरता का संकेत है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.