Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Parliament Question Hour Analysis: संसद के लाखों सवालों में आम जनता के मुद्दे कहां? जानिए गरीबी और ज... Maharashtra Voter List SIR 2026: वोटर लिस्ट से नाम हटाने से पहले BLA को देनी होगी सूची, चुनाव आयोग क... RSS Chief Mohan Bhagwat: अतिवाद से परेशान है दुनिया, भारत के पास है ज्ञान का खजाना; अखिल भारतीय विहा... Tamil Nadu Language Dispute: सथानकुलम में दिशा-निर्देश बोर्ड से मिटाए गए हिंदी शब्द, भारी विरोध के ब... Ozone Urbana Scam: बेंगलुरु में होम बायर्स से 927 करोड़ की ठगी, ओजोन ग्रुप के CMD एस. वासुदेवन गिरफ्... Manori Beach News: स्पीडबोट से विदेशी जहाज में चोरी करने घुसे थे बदमाश, गैस रिसाव से 4 की मौत; हेलीक... यूपी की 11 MLC सीटों पर भाजपा का चुनावी चक्रव्यूह: 23 अक्टूबर को मतदान, सामाजिक समीकरणों पर जोर Ramnagar Road Accident: नैनीताल घूमने निकले नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर यतीश यादव की सड़क हादसे में मौत,... दिल्ली के 736 पार्कों का सुरक्षा ऑडिट पूरा: उपराज्यपाल के निर्देश पर DDA ने 3 श्रेणियों में बांटे पा... वृंदावन आश्रम पर गहराया विवाद: शिष्य की संदिग्ध मौत के बीच हाथरस का युवक 3 महीने से लापता

खौफनाक: बर्थडे पर दुबई नहीं ले गया पति तो गुस्साई पत्नी ने मुक्के मार-मार कर पति की हत्या की

47

पुणे:  महाराष्ट्र के पुणे में एक महिला ने अपने पति के मुंह पर कथित तौर पर मुक्का मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला अपने जन्मदिन पर दुबई नहीं ले जाने को लेकर अपने पति निखिल खन्ना से नाराज थी। उन्होंने कहा कि यह घटना शुक्रवार दोपहर वानवड़ी इलाके में हुई। पुलिस के मुताबिक, निखिल खन्ना रियल एस्टेट डेवलपर था।

जन्मदिन  मनाने के लिए दुबई जाना चाहती थी पत्नी
वानवड़ी थाने के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘जांच के दौरान पता चला कि मृतक की पत्नी रेणुका (36) का 18 सितंबर को जन्मदिन था। वह इसे मनाने के लिए दुबई जाना चाहती थी, लेकिन उसके पति ने इस मांग को पूरा नहीं किया।” उन्होंने कहा, ‘‘इसके अलावा, पांच नवंबर को उनकी शादी की सालगिरह भी थी और वह पति से अच्छे उपहार की उम्मीद कर रही थी। इसके अलावा महिला इसलिए भी परेशान थी क्योंकि वह अपने रिश्तेदार के जन्मदिन के लिए दिल्ली जाना चाहती थी, लेकिन पति से इस मांग को भी पूरा नहीं किया।” इन्हीं बातों को लेकर शुक्रवार को दंपति में तीखी बहस हुई।

गुस्से में आकर महिला ने पति की नाक पर मुक्का मारा
अधिकारी ने बताया कि गुस्से में आकर महिला ने पति की नाक पर मुक्का मार दिया, जिससे काफी खून बहने लगा और वह बेहोश हो गया। उन्होंने बताया कि पड़ोसियों द्वारा सूचित किए जाने के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और खन्ना को अस्पताल ले गई, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसकी भी जांच की जा रही कि कहीं महिला ने किसी अन्य चीज से तो वार नहीं किया। उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम के बाद ही मौत की स्पष्ट वजह पता चल पाएगी। उन्होंने कहा, ‘‘हमने महिला को हिरासत में ले लिया है और मामले में जांच की जा रही है।” पुलिस ने महिला के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.