Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Parliament Question Hour Analysis: संसद के लाखों सवालों में आम जनता के मुद्दे कहां? जानिए गरीबी और ज... Maharashtra Voter List SIR 2026: वोटर लिस्ट से नाम हटाने से पहले BLA को देनी होगी सूची, चुनाव आयोग क... RSS Chief Mohan Bhagwat: अतिवाद से परेशान है दुनिया, भारत के पास है ज्ञान का खजाना; अखिल भारतीय विहा... Tamil Nadu Language Dispute: सथानकुलम में दिशा-निर्देश बोर्ड से मिटाए गए हिंदी शब्द, भारी विरोध के ब... Ozone Urbana Scam: बेंगलुरु में होम बायर्स से 927 करोड़ की ठगी, ओजोन ग्रुप के CMD एस. वासुदेवन गिरफ्... Manori Beach News: स्पीडबोट से विदेशी जहाज में चोरी करने घुसे थे बदमाश, गैस रिसाव से 4 की मौत; हेलीक... यूपी की 11 MLC सीटों पर भाजपा का चुनावी चक्रव्यूह: 23 अक्टूबर को मतदान, सामाजिक समीकरणों पर जोर Ramnagar Road Accident: नैनीताल घूमने निकले नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर यतीश यादव की सड़क हादसे में मौत,... दिल्ली के 736 पार्कों का सुरक्षा ऑडिट पूरा: उपराज्यपाल के निर्देश पर DDA ने 3 श्रेणियों में बांटे पा... वृंदावन आश्रम पर गहराया विवाद: शिष्य की संदिग्ध मौत के बीच हाथरस का युवक 3 महीने से लापता

पाकिस्तान ने अज्ञात लोगों के डर से वांटेड आतंकवादियों की बढ़ाई सुरक्षा

44

पाकिस्तान ने अज्ञात लोगों के डर से वांटेड आतंकवादियों की सुरक्षा बढ़ी दी है। एक तरफ जहां पाकिस्तान अप्रत्यक्ष रूप से अपने आतंकवादियों पर हमलों के लिए रॉ को दोषी ठहराता है और आरोप लगाता है कि भारत पाकिस्तान के खिलाफ अफगान खुफिया और संयुक्त अरब अमीरात के साथ कुछ गुप्त समझौते कर रहा है। वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान अज्ञात लोगों के डर से वांटेड आतंकवादियों की सुरक्षा बढ़ रहा है।

बता दें कि पाकिस्तान में पिछले कुछ दिनों में भारत के दुश्मन अज्ञात हमलावरों की ओर से ढेर किए गए हैं। इसे कुछ लोग भारत का ‘डेथ स्क्वाड’ कहते हैं। इसके खतरे को देखते हुए पाकिस्तान ने आतंकियों की सिक्योरिटी बढ़ा दी है। इस बात का खुलासा द इंटरसेप्ट की एक रिपोर्ट में हुआ है।

रिपोर्ट के दावे के मुताबिक, भारत ने पाकिस्तान में रहने वाले कई ‘सिख और कश्मीरी कार्यकर्ताओं’ की हत्या के लिए लोगों को काम पर रखा है। पाकिस्तान आरोप लगाता रहा है कि भारत अफगानिस्तान इंटेलिजेंस के साथ मिलकर काम करता है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि अब भारत यूएई को अपने खुफिया ऑपरेशन के बेस के तौर पर इस्तेमाल कर रहा है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक,  पाकिस्तान में कई ऐसे लोगों को अज्ञात बंदूकधारियों ने मार गिराया जो भारत की वांटेड लिस्ट में ही थे।  इंटरसेप्ट ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि पाकिस्तानी सुरक्षा अधिकारियों का मानना है कि भारत हत्याओं और अन्य हमलों को अंजाम देने के लिए स्थानीय अपराधियों के नेटवर्क के साथ मिलकर काम कर रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.