Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

अमित शाह का केसीआर पर निशाना, बोले- हजारों करोड़ रुपये का घोटाला किया

39

विधानसभा चुनाव से पहले भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के अध्यक्ष एवं तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव पर हमला तेज करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सत्ता में आई तो घोटालों की जांच की जाएगी और दोषी लोगों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। शाह ने आरमुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) ने हजारों करोड़ रुपये का घोटाला किया है और उन्हें यह नहीं सोचना चाहिए कि इस बारे में उनके खिलाफ कुछ नहीं होगा। भाजपा नेता ने रैली के बाद यहां रोड शो भी किए। उन्होंने कहा, “केसीआर ने हजारों करोड़ रुपये के घोटाले किए हैं। केसीआर को लगता है कि कुछ नहीं होगा। केसीआर, गहरी नींद में न सोएं। आपका समय खत्म हो गया है। जो भी घोटाले हुए हैं, भाजपा सरकार उनकी जांच कराएगी और भ्रष्टाचार करने वालों को सलाखों के पीछे भेजेगी।”

शाह ने कहा कि केसीआर सरकार ने भ्रष्टाचार में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने कुछ कथित घोटालों के रूप में ‘मियापुर भूमि घोटाला’, ‘कविता जी का शराब घोटाला’ (मुख्यमंत्री केसीआर की बेटी और विधान परिषद सदस्य कविता), ‘आउटर रिंग रोड घोटाले’ का जिक्र किया। केसीआर के नेतृत्व वाली सरकार को देश में सबसे भ्रष्ट बताते हुए शाह ने यह भी दावा किया कि मुख्यमंत्री “ओवैसी” (एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी) से डरते हैं और उनकी गाड़ी (सरकार) की स्टीयरिंग “ओवैसी के हाथ” में है।

शाह ने रैली में लोगों से पूछा, “आप हैदराबाद में देवी भाग्य लक्ष्मी मंदिर को सुरक्षित रखना चाहते हैं या नहीं? क्या केसीआर ऐसा कर सकता है? जो ओवैसी से डरता है, क्या वह आपकी सुरक्षा का ध्यान रख सकता है?” हैदराबाद रियासत के इतिहास की याद दिलाते हुए केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि अगर भाजपा सत्ता में आती है, तो वह आधिकारिक तौर पर ‘हैदराबाद मुक्ति दिवस’ (17 सितंबर 1948) मनाएगी जिस दिन आधिकारिक तौर पर निज़ाम के शासन के खात्मे के साथ राज्य का भारतीय संघ में विलय हुआ था। उन्होंने लोगों को भाजपा के वादे भी याद दिलाए और कहा कि पिछड़ी जाति के नेता को मुख्यमंत्री बनाया जाएगा तथा अनुसूचित जाति के मडिगा समुदाय के लिए “वर्टिकल कोटा” निर्धारित किया जाएगा।

विकास के मुद्दों पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस और बीआरएस तेलंगाना को देश में नंबर एक राज्य नहीं बना सकते क्योंकि (उनकी सरकारों में) खाने की मेज पर निविदा जारी करके मंत्री बनाया जाता है। यह आरोप लगाते हुए कि जो लोग पैसे देते हैं उन्हें कांग्रेस और बीआरएस द्वारा मंत्री बनाया जाता है, शाह ने कहा कि “भ्रष्ट केसीआर” को सत्ता से हटाने का समय आ गया है। राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने को लेकर बीआरएस सरकार की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा 2.50 लाख लोगों को “योग्यता के अनुसार” नौकरियां प्रदान करेगी। उन्होंने दोहराया कि भाजपा राज्य में यदि सत्ता में आई तो मुसलमानों के लिए चार प्रतिशत कोटा समाप्त कर देगी और ओबीसी तथा अनुसूचित जनजाति को लाभ प्रदान करेगी तथा अयोध्या स्थित राम मंदिर के मुफ्त दर्शन की व्यवस्था करेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.