Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

‘रंगला पंजाब’ की दिशा में CM Mann का एक और बड़ा फैसला

26

रंगीला पंजाब’ बनाने की दिशा में एक और बड़ा फैसला लेते हुए पंजाब सरकार ने ‘रंगला पंजाब सोसायटी’ के गठन की घोषणा की है। राज्य सरकार जल्द ही इस ऐतिहासिक सोसायटी का शुभारंभ करेगी, जो जनता की भागीदारी से विकसित होगी। इस संबंध में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि अब हर पंजाबी पंजाब के विकास में अपनी भूमिका निभाएगा।

देश-विदेश के एन.आर.आई. और उद्योगपति इस सोसायटी को दान दे सकेंगे। इसमें आने वाले प्रत्येक पैसे का उपयोग पारदर्शी तरीके से किया जाएगा। इससे मिलने वाला पैसा सीधे तौर पर स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, पानी, स्टार्टअप और अनुसंधान में निवेश किया जाएगा। इसके साथ ही आपदा या संकट के समय इस कोष से जनता की मदद भी की जाएगी।

इसके लिए मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में एक गवर्निंग बोर्ड का गठन किया जाएगा। मंत्रियों के साथ-साथ मुख्य सचिव भी इसके सदस्य बनाए जाएंगे। इस सोसायटी को मिलने वाले हर दान और परियोजना का सार्वजनिक रूप से ऑडिट किया जाएगा, ताकि हेरफेर की कोई गुंजाइश न रहे। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि यह कोई रंगला पंजाब फंड नहीं है, बल्कि जनता की भागीदारी से शुरू होने वाला आंदोलन है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.