Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर क्यों हुआ दूसरे नंबर पर, समाजसेवी श्रीकृष्ण राय पुरोहित ने गिनाई कमियां दिल्ली को मिली 11 किलोमीटर लंबे भव्य छठ घाट की सौगात, मुनक नहर के कायाकल्प के बाद हुआ उद्घाटन अरुणाचल प्रदेश में दर्दनाक हादसा, भीषण आग की चपेट में आने से महिला और तीन बच्चों समेत चार लोगों की ज... मैथिली ठाकुर के पिता पर जमीन कब्जाने के गंभीर आरोप, तेज प्रताप यादव ने की निष्पक्ष जांच की मांग गाजियाबाद की डासना जेल में आजम खान से मिले शिवपाल यादव, योगी सरकार पर लगाए गंभीर उत्पीड़न के आरोप देहरादून में तेज रफ्तार का खौफनाक कहर, गाड़ियों की रेस के दौरान फॉर्च्यूनर और स्कॉर्पियो की टक्कर से... उत्तर प्रदेश की सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे ओवैसी और चंद्रशेखर, जानिए राजनीतिक समीकरण भारत-न्यूजीलैंड सीरीज के बीच बड़ा अपडेट, वनडे स्क्वॉड छोड़कर टेस्ट कैंप से जुड़ेंगे तेज गेंदबाज गुरन... व्हाट्सएप में जल्द आएंगे कई शानदार फीचर्स, AI और पेमेंट सेवाओं से बदलेगा चैटिंग का अंदाज

जम्मू कश्मीर के राजौरी में एनकाउंटर, दो जवान शहीद, आतंकियों के छिपे होने की आशंका

59

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आज एक बार फिर से आतंकियों के साथ सेना की मुठभेड़ हुई।  जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में बुधवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि सुरक्षाबलों ने मौके पर दो आतंकियों को घेर लिया है। उसने बताया कि धर्मसाल के बाजीमाल इलाके में सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त घेराबंदी और तलाश अभियान के दौरान आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ शुरू हो गई। अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में एक अधिकारी और एक सैनिक की जान चली गई और एक अन्य सुरक्षाकर्मी घायल हो गया। उन्होंने बताया कि घायल जवान को अस्पताल ले जाया गया है।

 जानकारी के मुताबिक, धर्मसाल के बाजीमाल इलाके में बुधवार को आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया। इसी दौरान आतंकियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। बताया जा रहा कि यहां दो आतंकियों के छिपे होने की खबर है। पिछले चार दिनों में यह दूसरा एनकाउंटर है। इससे पहले, 18 नवंबर को हुई मुठभेड़ में 6 आतंकी ढेर हुए थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.