Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...

ग्वालियर से भाग कर बाबा महाकाल के सामने करना था विवाह, रास्ते में पकड़े गए

41

ग्वालियर। झांसी रोड थाना पुलिस ने लड़की और उसके प्रेमी रोहित व उसके साथी राघवेन्द्र पाल को गुना में बस स्टैंड से पकड़ लिया। यह लोग उज्जैन जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे। उज्जैन में बाबा महाकाल के सामने विवाह रचाने की इनकी योजना थी। पुलिस ने तीनों को पकड़कर न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया। आरोपित रोहित कुशवाह और राघवेन्द्र पाल को रिमांड पर लिया है, जबकि लड़की को स्वजन के सुपुर्द कर दिया।

#UPDATE | Madhya Pradesh: The 19-year-old girl who was abducted near Naka Chandravadni petrol station in Gwalior yesterday has been found at a lodge in Guna. She was abducted by two motorbike-borne men. One of the men has been nabbed from Lahar: SSP Gwalior Rajesh Singh Chandel https://t.co/p0KNRQTpd4

— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) November 21, 2023

गौरतलब है कि बीते रोज झांसी रोड थाना अंतर्गत पेट्रोल पंप से 19 वर्षीय लड़की का दो युवक बाइक पर बैठाकर अपहरण कर ले गए थे। इसकी रिकार्डिंग पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरा में हो गई थी। इसको लेकर बवाल मच गया और पुलिस ने लड़की के पिता की शिकायत पर आरोपितों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी, जो देर रात को गुना से पकड़ लिए गए।

पहले से थी भागने की योजना

भिंड के बरहा गांव की रहने वाली लड़की और रोहित ने भागने की पहले ही योजना बनाकर रखी थी। इसलिए गांव से एक साथ एक ही बस से ग्वालियर आए, लेकिन इसकी भनक लड़की के माता पिता को नहीं थी। लड़की ग्वालियर में अपने चाचा के घर की ओपनिंग में शामिल होने के लिए माता-पिता व छोटे भाई के साथ ग्वालियर आई थी। उसी बस में उसी गांव का रहने वाला रोहित कुशवाह भी ग्वालियर आया, जबकि रोहित का दोस्त राघवेन्द्र पाल बाइक से बस के साथ साथ आया।

बस जैसे ही नाका चंद्रवदनी स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंची तो लड़की छोटे भाई को टायलेट कराने के लिए उतरी, तभी उसके पास रोहित पहुंचा और भागने के लिए कहा। इस पर लड़की ने कहा कि यहां पर चाचा आदि सब लोग हैं वह अभी घर जा रही हूं। घर से निकलकर आएंगी तब भाग चलेंगे। लेकिन यह बात रोहित को अच्छी नहीं लगी और उसने लड़की को उठाकर राघवेन्द्र के साथ बाइक पर बैठा दिया और भाग निकले।

पुलिस से कहा अपहरण हुआ,कोर्ट में बयान पलटा

झांसी रोड थाना पुलिस के सामने पीड़िता लड़की ने बयान दर्ज कराए कि उसे रोहित व राघवेन्द्र ने जबरन अपहरण किया और अपने साथ गुना तक ले गए। जब पुलिस ने इन तीनों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया तो बताया गया कि वहां पर लड़की ने अपने बयान पलट दिए। कोर्ट में उसने रजामंदी से जाने की बात कही है।

अपहृता गुना में मिली, जो लोग उसे लेकर गए थे वह भी पकड़े गए हैं। जिन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया। लड़की को स्वजन के सुपुर्द कर दिया, जबकि आरोपितों को रिमांड पर लिया है।

रशीद खान, थाना प्रभारी झांसी रोड।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.