Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bihar Crime News: जमुई और समस्तीपुर के बाद बांका में नाबालिग से छेड़छाड़, तेजस्वी यादव ने सरकार को घ... जमुई नाबालिग छात्रा से बदसलूकी मामला: दो महिला अधिकारियों को कमान, पीड़िता को जल्द न्याय दिलाने की त... भारत और वेस्टइंडीज के बीच 1st ODI: विराट-रोहित की मैदान पर वापसी, फैंस में भारी उत्साह 2026 बॉक्स ऑफिस का चौंकाने वाला सच: बड़े बजट और स्टारडम के बावजूद क्यों लड़खड़ाई बड़ी फिल्में? Iran Supreme Leader Health Rumors: मुज्तबा खामेनेई के स्वास्थ्य पर ईरान के राष्ट्रपति का बड़ा बयान, ... UPI New Rules 2026: 15 अक्टूबर से लागू होगा नया MDR सिस्टम, जानिए किन ट्रांजैक्शन पर लगेगा शुल्क और ... गूगल और यूट्यूब फ्री हैं तो फिर कैसे होती है अरबों की कमाई? जानिए गूगल का बिजनेस मॉडल Ganesh Visarjan 2026 Shubh Muhurat: अनंत चतुर्दशी पर गणेश विसर्जन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त, पूजा विधि... घरेलू पर्यटन व्यय सर्वेक्षण (DTES) का खुलासा: भारत में आधी से ज्यादा ओवरनाइट यात्राओं का मकसद धार्मि... Kedarnath Dham Garbage Issue: केदारनाथ में बढ़ते कूड़े पर पर्यावरणविद् अनिल जोशी ने जताई चिंता, हिमा...

AAP ने बीजेपी पर केजरीवाल की छवि धूमिल करने का लगाया आरोप, निर्वाचन आयोग में की शिकायत दर्ज

51

आम आदमी पार्टी (आप) ने सोमवार को निर्वाचन आयोग में शिकायत दर्ज कराते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर उसके संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की छवि धूमिल करने के लिए सोशल मीडिया पर ‘बेबुनियाद’ सामग्री का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। आप के वरिष्ठ नेता और पार्टी सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि आप के एक प्रतिनिधिमंडल ने निर्वाचन आयोग से शिकायत का संज्ञान लेने और भाजपा के खिलाफ उचित कार्रवाई सुनिश्चित करने का अनुरोध किया।

उन्होंने भाजपा की ओर से 5 नवंबर को सोशल मीडिया पर किए गए एक पोस्ट पर आपत्ति जताते हुए आरोप लगाया, ‘‘भाजपा हमारी पार्टी और नेता अरविंद केजरीवाल की छवि खराब करने की कोशिश करते हुए घटिया और बेबुनियाद सामग्री का इस्तेमाल कर रही है। वे उनका चरित्र हनन करने की कोशिश कर रहे हैं।” पिछले हफ्ते निर्वाचन आयोग ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा अपने सोशल मीडिया हैंडल पर की गई कथित अपमानजनक टिप्पणी के लिए केजरीवाल को कारण बताओ नोटिस जारी किया था और उनसे 16 नवंबर तक चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के आरोप पर जवाब देने को कहा था।

इसके एक दिन बाद चड्ढा ने भाजपा पर केजरीवाल के खिलाफ सोशल मीडिया पर ‘अपमानजनक और भ्रामक’ अभियान चलाने का आरोप लगाया था और कहा था कि आप निर्वाचन आयोग में शिकायत दर्ज कराएगी। शिकायत दर्ज कराने के बाद चड्ढा ने कहा कि राजनीति और सार्वजनिक जीवन के लिए कुछ स्तर की गरिमा की आवश्यकता होती है और अगर कोई पार्टी इसका उल्लंघन करती है, तो यह उस पार्टी के ‘संस्कार’ को दर्शाता है।

चड्ढा ने कहा, ‘‘केंद्र में सरकार वाली एक बड़ी, राष्ट्रीय पार्टी को यह शोभा नहीं देता कि वह केजरीवाल पर हमला करने, उनके परिवार को गाली देने और उनका चरित्र हनन करने के लिए अपने प्रचार तंत्र का इस्तेमाल करे।” आप नेता ने भाजपा को सलाह दी कि वह अगर केजरीवाल से लड़ना चाहती है तो चुनाव के जरिए लड़े ना कि उनका चरित्र हनन करे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.