Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...

सनकी आशिक ने लड़की के प्राइवेट पार्ट में मारी गोली, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश

49

बिहार के लखीसराय जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह सनकी आशिक ने शादी से इनकार करने पर लड़की के परिवार के दो सदस्यों की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी, जबकि चार अन्य लोगों को घायल कर दिया। आरोपी का घर पीड़ित परिवार के पड़ोस में ही है। घायलों में से तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि कथित प्रेमिका के प्राइवेट पार्ट में उसने गोली मार दी। पंजाबी मोहल्ले में दिल दहला देने वाली घटना हुई है। सिरफिरे आशिक ने छठ पूजा का अर्घ्य देकर लौट रही लड़की के साथ उसके परिवार के छह लोगों पर गोलियों की बरसात कर दी। शुरू में ये मामला छेड़खानी का लग रहा था। मगर, सच्चाई जानकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए।

कुमार ने बताया कि लड़की का परिवार शादी के लिए राजी नहीं था। लखीसराय पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार के साथ वारदात स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी ने बताया कि बदले की भावना से आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार ने बताया कि मृतकों में शशि भूषण झा के पुत्र चंदन झा और राजनंदन झा शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को बेहतर इलाज के लिए पटना मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर किया गया है जबकि एक अन्य घायल का इलाज स्थानीय अस्पताल में जारी है। घायलों में शशि भूषण झा, उनकी पुत्री दुर्गा झा और उनके परिवार की दो अन्य महिलाएं प्रीति देवी और लवली देवी शामिल हैं। सभी यहां स्थित कवैया थाना क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आशीष चौधरी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

इस वारदात में दोनों भाइयों की मौत

पुलिस के मुताबिक, कवैया थाना क्षेत्र शशि भूषण झा के परिवार के लोग छठ पर्व के मौके पर उदीयमान सूर्य का अर्घ्य देकर लौट रहे थे, तभी बदमाश ने गोलियों की बौछार कर दी। इस घटना में दो भाइयों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी पंजाबी मोहल्ला वार्ड नंबर 15 का निवासी आशीष चौधरी है, जिसने गोलीबारी की। चंदन झा (भाई), राजनंदन झा (भाई), दुर्गा झा (लड़की), प्रीति देवी (भाभी), शशि भूषण झा (पिता) और लवली देवी (भाभी) को गोली लगी थी। इनमें दोनों भाइयों की मौत हो चुकी है। बाकी को सदर अस्पताल लखीसराय से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए पटना भेजा दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.