Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

पढ़ें बेटी की विदाई के बाद घर में तुरंत झाड़ू न लगाने का कारण

35

इंदौर। हिंदू धर्म में शादी के बाद होने वाली रस्मों के भी बहुत अहम मायने हैं। हम शादी के बाद बिना समझें कई सदियों से इन रस्मों को करते आ रहे हैं। इनमें से बेटी की विदाई के बाद घर में झाड़ू न लगाने की भी परंपरा है। ऐसा मानना है कि विदाई के बाद झाड़ू लगाने पर वैवाहिक जीवन परेशानियों से घिरा हो सकता है। ज्योतिष शास्त्र में इसकी बहुत मान्यता है। शास्त्री विनोद सोनी पोद्दार जी से इसके कारणों के बारे में समझते हैं।

शादी के बाद दुल्हन के विदा होने पर क्षण बहुत मार्मिक हो जाता है। दुल्हन पहली बार ससुराल जाने वाली होती है। दुल्हन के घर से निकलने के बाद झाड़ू करना बहुत ही नकारात्मक बताया जाता है। यह सकारात्मक ऊर्जा में बाधा पहुंचाती है। ज्योतिष शास्त्र में मानना है कि बेटी के घर से जाने के बाद भावनात्मक ऊर्जा अपने उफान पर होती है, ऐसे में झाड़ू लगा देना अपशगुन हो जाता है।

झाड़ू क्यों नहीं लगानी चाहिए

ज्योतिष में मान्यता है कि घर में से किसी के जाने के तुरंत बाद झाड़ू लगा देना यह दिखाता है कि आप नहीं चाहते हैं कि वह दुबारा घर में न आए। बेटी के विदाई के बाद यह करना भी वैसा ही माना जाता है। विदाई के समय ऐसा करना बेटी को सौभाग्य से दूर कर सकता है।

झाड़ू न लगाने का मुख्य कारण

ज्योतिष में माना जाता है कि जब किसी की मृत्यु होती है और शव को घर से ले जाता है तब झाड़ू लगाई जाती है, जिससे घर की शुद्धि की जा सके। यही कारण है कि बेटी जाने के बाद झाड़ू लगाने यह दर्शाता है कि आप नहीं चाहते कि वह दुबारा इस घर में आए। आपकी इस कदम से बेटी के जीवन में परेशानियां आ सकती हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.