Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नेपाल के रसुआ में भीषण बाढ़ की त्रासदी: बिहार के चनपटिया के 3 मजदूर लापता, 4 साथी सुरक्षित लौटे मालदा में TMC ग्राम पंचायत प्रधान चेमानी बीबी पर बांग्लादेशी होने का आरोप: फर्जी दस्तावेजों से चुनाव... मराठा आरक्षण पर मनोज जरांगे का फिर आमरण अनशन: अंतरवाली सराटी में जुटे हजारों लोग, 58 लाख कुनबी रिकॉर... ग्रेटर नोएडा के हल्दोनी में दिल दहलाने वाली वारदात: 6 वर्षीय मासूम की गला दबाकर हत्या, CCTV से खुला ... 'मच्छर मारने के लिए तलवार न चलाएं': बॉम्बे हाई कोर्ट ने FDA को लगाई कड़ी फटकार, MCA के 5 रेस्टोरेंट्... मुंबई में ₹9 प्रति लीटर महंगा होगा दूध: 1 सितंबर से ₹102 थोक भाव, खुदरा में ₹107 तक पहुंच सकती हैं क... बंगाल में दुर्गा पूजा से पहले VHP के सुझावों पर विवाद: पारंपरिक धार्मिक स्वरूप बनाए रखने पर जोर मुंबई में गैर-मराठियों के मराठी सीखने पर बोले छगन भुजबल; कुंभ मेला घोटाले पर सख्त, NCP विलय की खबरों... ममता बनर्जी पर कोलकाता पुलिस ने दर्ज की FIR: TMCP रैली में हाई कोर्ट के नियमों के उल्लंघन का आरोप, ह... दिल्ली में जलभराव पर LG संधू का सख्त एक्शन: 139 हॉटस्पॉट पर उतरेगा PWD, इंजीनियर-इन-चीफ से लेकर SE त...

डिंडौरी में मतदान करा वापस लौटे मतदान कर्मियों का कलेक्टर ने किया स्वागत

40

डिंडौरी। जिला निर्वाचन अधिकारी विकास मिश्रा और जिला नोडल स्वीप विमलेश सिंह ने सफल मतदान कराने के बाद वापस लौटे मतदान कर्मियों का तिलक वंदन और फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। संबसे पहले नक्सल प्रभावित केंद्र खम्हेरा का मतदान दल चुनाव सामग्री लेकर कलेक्ट्रेट वापस लौटा। कलेक्टर ने सफलतापूर्वक मतदान संपन्न कराने के लिए सभी मतदान कर्मियों की सराहना की।

कलेक्टर ने लोकतंत्र के इस महापर्व में शामिल होकर विधानसभा निर्वाचन को सफल बनाने के लिए जिले के नागरिकों को धन्यवाद भी दिया है। मतदान कर्मियों के वापस लौटने पर स्वल्पाहार कराने के साथ ठंड से बचाव के लिए गर्म टोपा भी वितरित किया गया। इस दौरान सहायक आयुक्त जनजातिय कार्य विभाग डा. संतोष शुक्ला, एसडीएम डिंडौरी रामबाबू देवांगन, निर्वाचन कार्यालय के पर्यवेक्षक राकेश अवधिया सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

पहले मतदान करके आओ, उपहार पाओ

जिला व्यापारी संघ डिंडौरी द्वारा पहले मतदान करके आओ तब उपहार पाओ के तहत नगर परिषद डिंडौरी सीमा के 18 मतदान केन्द्रों के मतदाताओं को मतदान करने के लिए 51 आकर्षक पुरस्कार देने की पहल की है। जिले के मतदाताओं को लॉटरी सिस्टम के आधार पर चयन करते हुए आकर्षक उपहार प्रदाय किया जाएगा। उपहार का लकी ड्रा 25 नवंबर को किया जाएगा।

बताया गया कि 26 नवंबर को नर्मदा महोत्सव कार्यक्रम के दौरान उपहार वितरण किया जाएगा। जिला प्रशासन और जिला व्यापारी संघ डिंडौरी द्वारा पहले मतदान करके आओ तब उपहार पाओ की पहल के सार्थक परिणाम भी सामने आए हैं। नगर के मतदाताओं ने बढ चढकर मतदान में हिस्सा लिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.