Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

छठ पूजा के दौरान जरूर करें ये उपाय, परिवार में होगा सुख-समृद्धि का आगमन

44

इंदौर। भारतीय संस्कृति में छठ पर्व का बहुत महत्व होता है। यह चार दिवसीय त्योहार आज नहाय खाय यानी 17 नवंबर से शुरू हो रहा है। इसके अलावा, छठ पूजा के दिन 19 नवंबर को शाम का अर्घ्य देने के साथ इसका समापन होगा। आज हम आपको छठ पर्व के कुछ उपाय बताने जा रहे हैं, जिन्हें करने से आपके जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होगा और सभी समस्याएं खत्म होंगी।

सूर्यदेव होंगे प्रसन्न

छठ पूजा के पहले दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद सूर्य देव का ध्यान करें और उन्हें अर्घ्य दें। साथ ही कच्चे चावल और गुड़ को पवित्र नदी में प्रवाहित करें। इस दिन चावल, दूध और गुड़ से बनी खीर खाना शुभ माना जाता है। इन कार्यों को करने से सूर्य देव की कृपा साधक पर बनी रहती है।

कुंडली में मजबूत होगा सूर्य

छठ के दौरान गुड़ का दान जरूर करना चाहिए। इससे कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है। इसके अलावा आप जब भी पूजा करें, तो गुग्गल धूप का प्रयोग अवश्य करें। इससे साधक के परिवार को भी लाभ प्राप्त होता है।

परिवार को मिलेगी तरक्की

छठ पूजा के दिन बहते पानी में तांबे का सिक्का प्रवाहित करें। इस उपाय को करने से संतान के जीवन में आने वाले दुख-दर्द दूर हो जाते हैं। इसके साथ ही आप गेहूं और गुड़ को लाल कपड़े में बांधकर दान कर सकते हैं। इस उपाय से संतान के जीवन में खुशियां बनी रहती हैं और उसकी सभी इच्छाएं भी पूरी होती हैं।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.