Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

मेहमान बनकर किया था मासूम का अपहरण, बच्‍ची राजस्‍थान से बरामद, आरोपित फरार

37

शिवपुरी। बदरवास थाना क्षेत्र के ग्राम हस्तिनापुर में एक ग्रामीण के घर मेहमान बनकर आए एक युवक ने मेजबान की मासूम दुधमुंही बच्ची का अपहरण कर लिया। आरोपित मासूम बच्ची का अपहरण कर उसे राजस्थान ले गया। पुलिस ने बच्ची को तो राजस्थान से बरामद कर लिया, लेकिन आरोपित भागने में सफल रहा। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

बदरवास टीआई नरेंद्र सिंह यादव से प्राप्त जानकारी के अनुसार हस्तिनापुर निवासी बुंदेल सिंह आदिवासी एक हत्या के आरोप में शिवपुरी जेल में बंद था। जहां उसकी पहचान जेल में बंद कमल आदिवासी से हुई।

कमल आदिवासी जेल से छूटने के बाद सात नवंबर 2023 को बुंदेल सिंह के घर मिलने के लिए उसके घर हस्तिनापुर आया। वहां करीब तीन से चार घंटे तक रूकने के बाद रात करीब 8:30 बजे बुंदेल आदिवासी के बेटे मुरारी आदिवासी की तीन साल की बेटी दुर्गेश आदिवासी को चाकलेट, बिस्किट दिलाने के बहाने गांव में ले गया, लेकिन काफी देर तक लौट कर नहीं आया।

राजस्‍थान से बच्‍ची बरामद

स्‍वजों ने जब कमल आदिवासी और बेटी दुर्गेश की तलाश शुरू की तो वे नहीं मिले। पीड़ित ने आठ नवंबर को मामले की शिकायत थाने में दर्ज करवाई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की विवेचना शुरू की लेकिन न तो कमल का कोई पता चल सका और न ही मासूम बच्ची का। बाद में जब कमल आदिवासी के गांव में दबिश दी गई, जिसके बाद पुलिस ने राजस्थान के कस्बा थाना से मासूम बच्ची को बरामद कर लिया।

बताया जा रहा है कि आरोपित युवक बच्चियों का अपहरण करने आदी है और पूर्व में भी दो-तीन बच्चियों का अपहरण कर चुका है। बच्ची के अपहरण के मामले में ही बंद था जेल में पुलिस की मानें तो जिस समय बुंदेल सिंह आदिवासी हत्या के मामले में जेल में बंद था, उस समय कमल आदिवासी पोहरी थाना क्षेत्र से एक मासूम बच्ची के अपहरण के मामले में ही जेल में बंद था।

पूर्व में भी कर चुका है बच्चियों का अपहरण

पुलिस के अनुसार जब कमले के बारे में पड़ताल की गई तो यह जानकारी भी पता चला कि कमल आदिवासी इससे पूर्व भी गांव से दो से तीन बच्चियों को इसी तरह से अपहृत कर चुका है लेकिन गांव वालों ने कमल की हरकत से परिचित होने के चलते सबसे पहले संदेह के आधार पर उसे ही पकड़ा तो वह बच्चियों को बिना किसी पुलिस एफआईआर के कमल के कब्जे से ही बरामद करने में सफल रहे हैं।

पुलिस का कहना है कि आरोपित फिलहाल फरार है, वह बच्चियों का अपहरण आखिर किस मंशा से करता है? इसका पता तो आरोपित के पकड़े जाने और उससे पूछताछ के उपरांत ही हो सकेगा।

हस्तिनापुर में एक आदिवासी के घर मिलने आए युवक ने उसकी बच्ची का अपहरण कर लिया था। बच्ची को आज बरामद कर लिया गया है, लेकिन आरोपित भागने में सफल रहा। हम आरोपित की तलाश कर रहे हैं। आरोपित पूर्व में भी इसी तरह से तीन से चार बच्चियों का अपहरण कर चुका है। वह किस मंशा से अपहरण करता है इसका पता तो आरोपित के गिरफ्तार होने के उपरांत ही हो सकेगा। -नरेंद्र सिंह यादव, टीआई बदरवास

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.