Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...

सौ साल पुराने बाजार में सुपारी-हल्दी के सौदों से शुरू हुआ कारोबार का नया साल

43

इंदौर। प्रदेेश की सबसे बड़ी और सौ साल पुरानी किराना मंंडी सियागंज में कारोबार का नया साल गुरुवार से शुरू हुआ। दीवाली अवकाश के बाद नए कारोबारी संवत के मुहूर्त की परंपरा कायम रही। महावीर चौक में दी सियागंज होलसेल किराना मर्चेंट एसोसिएशन के पदाधिकारियों, व्यापारियों, ब्रोकरों और हम्मालों ने एक जुट होकर लक्ष्मीपूजन किया। तय मुहूर्त में नए साल से शगुन के खास सौदे हुए।

सियागंज एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश खंडेलवाल और मंत्री प्रीतिपाल टोंग्या के अनुसार लक्ष्मी पूजा के बाद मुहूर्त में कुछ खास वस्तुओं से व्यापारी की शुरुआत करने की परंपरा रही है।

हल्की-सुपारी के साथ गुड़-खारक और खोपरा के सौदे सबसे पहले किए जाते हैं। मां लक्ष्मी की प्रिय और शुभ मानी जाने वाली इन वस्तुओं से व्यापार की शुरुआत कर बाजार में संपन्नता और सालभर बेहतर व्यापार जारी रहने की कामना भी की जाती है।

सौदों के बीच तीन दिन दिन से बंद दुकानों के शटर खुले और व्यापारी ने एक दूसरे का मुंह मीठा करवाकर दीवाली की बधाई भी दी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.