Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Indore Congress Press Conference: इंदौर में बोले कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी; 'छात्रों की गूंज' कार... Madhya Pradesh News Today: कूनो के बाद गांधीसागर बना चीतों का नया ठिकाना; मुख्यमंत्री मोहन यादव ने द... Haryana Industrial CLU Rules: कम चौड़ाई वाले रास्तों की समस्या होगी दूर, जानिए सेल्फ-मेड पंचायती रास... Sonepat Crime News: बिजली निगम के कर्मचारी पर भ्रष्टाचार का शिकंजा, 2 लाख की रिश्वत लेते ALM गिरफ्ता... CIA Raid in Rewari: एसपी हेमेन्द्र मीणा के निर्देश पर अवैध तेल भंडारण पर छापा, एक शख्स हिरासत में और... Haryana News: संदीप सिंह यौन उत्पीड़न मामले में नया मोड़, अदालत में धारा 376/511 जोड़ने की याचिका पर... Haryana Crime News: घासेड़ा मोड़ पर पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़े गए गौ तस्कर, भारी मात्रा में हथियार औ... Sonepat Crime News: एसटीएफ ने एनएच-44 पर घेराबंदी कर दबोचे बदमाश, अवैध हथियार और कार बरामद Hooda Targets BJP Government: हरियाणा में कानून-व्यवस्था और घोटालों को लेकर घिरी सरकार, कांग्रेस ने ... Ambala Crime News: CIA-2 पुलिस ने पकड़ी करोड़ों की हेरोइन, पाकिस्तान बॉर्डर से जुड़े कनेक्शन की हो र...

पिता की मौत हो गई और…जसप्रीत बुमराह ने बताई दर्दनाक सच्चाई

38

जसप्रीत बुमराह…एक ऐसा गेंदबाज जिसके सामने दुनिया के बड़े-बड़े बल्लेबाजों के बल्ले में मानो जंग लग जाता है. पावरप्ले हो, मिडिल ओवर्स हों या फिर डेथ ओवर्स, बुमराह के हाथों में जब भी गेंद होती है वो विरोधी टीम को चोट जरूर पहुंचाते हैं. अपनी इसी धारदार गेंदबाजी के दम पर उन्होंने टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड चैंपियन भी बनाया. बुमराह को आज दुनिया सलाम कर रही है, आज उनका नाम बड़े अदब से लिया जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस खिलाड़ी ने अर्श तक पहुंचने के लिए कितने दुख-दर्द झेले हैं. बुमराह ने अपनी जिंदगी की ऐसी दर्दनाक सच्चाई के बारे में फैंस को बताया है जिसे जानकर हर कोई इमोशनल हो जाएगा. बुमराह ने बताया कि जब वो महज दूसरी क्लास में पढ़ते थे तो उन्होंने अपने पिता को खो दिया और उस वक्त उनकी बहन सिर्फ चौथी क्लास में थी.

बुमराह की जिंदगी की दर्दनाक सच्चाई

बुमराह ने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में कहा, ‘मैं जब दूसरी क्लास में था तो मेरे पिता की मौत हो गई और उनकी बहन सिर्फ चौथी क्लास में थी. हमारी जिंदगी अचानक बदल गई और पूरा परिवार इसके बाद काफी करीब हो गया. हमें पैसों की तंगी हुई और जिंदगी में काफी उतार-चढ़ाव देखा. लेकिन इस दौरान हमारा परिवार और करीब आता गया.’ जसप्रीत बुमराह की मां एक स्कूल में टीचर थीं और इसके बावजूद उन्होंने अपने बेटे को बड़ा क्रिकेटर बनाया. आज बुमराह के पास करोड़ों रुपये हैं और ये सब उन्होंने अपने टैलेंट के दम पर कमाया है.

बुमराह को इस खिलाड़ी से मिलना है

बुमराह ने अपनी इमोशनल पर्सनल लाइफ के बारे में बताते हुए एक और खिलाड़ी की बात की. बुमराह ने कहा कि उनकी कहानी फुटबॉलर इब्राहिमोविच से मिलती-जुलती है. बुमराह ने बताया कि उनके परिवार में भी कोई खिलाड़ी नहीं रहा. बतौर गेंदबाज वो काफी अलग सोचते थे और हमेशा और कुछ ऐसा ही इब्राहिमोविच ने भी झेला है. बुमराह ने बताया कि वो एक दिन इस फुटबॉलर से जरूर मिलना चाहेंगे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.