Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
India's Fastest Metro: भारत की सबसे तेज मेट्रो की रफ्तार ने चौंकाया, अब घंटों का सफर मात्र 30 मिनट म... India AI Impact Summit 2026: बिहार में तकनीक का नया दौर, राज्य सरकार ने ₹468 करोड़ के MoU पर किए हस्... Mamata Banerjee vs EC: "चुनाव आयोग की हिम्मत कैसे हुई?" सुप्रीम कोर्ट के नियमों के उल्लंघन पर भड़कीं... Delhi Kidnapping: पहले विश्वास जीता, फिर दूध पिलाने के बहाने बच्चा लेकर फरार! दिल्ली के अंबेडकर हॉस्... Rape Case Verdict: दुष्कर्म मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट का बड़ा फैसला, दोषी को 7 साल की कड़ी सजा और ... Bhupinder Hooda on Crime: "हरियाणा में वही सुरक्षित है जिसे कोई मारना नहीं चाहता"—बढ़ते अपराध पर हुड... Haryanvi Singer Harsh Gupta Arrested: हरियाणवी सिंगर हर्ष गुप्ता गिरफ्तार, पुलिस ने इस गंभीर मामले म... High-Tech Fraud: पेमेंट का फर्जी मैसेज दिखाकर लाखों के गहने ले उड़ा ठग, शातिर की तलाश में जुटी पुलिस Rohtak Gangwar: रोहतक में सरेआम गैंगवार, गोगा की 20 से अधिक गोलियां मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई खौ... Haryana Vivah Shagun Yojana: हरियाणा में बेटी की शादी के लिए मिलेंगे 71,000 रुपये, जानें क्या है पात...

शाजापुर में युवाओं के बीच पहली बार मतदान का इंतजार

25

शाजापुर। लोकतंत्र के यज्ञ में वोट की आहुति डालने का दिन नजदीक आ गया है। 17 नवंबर का दिन जनता के लिए अहम है। शत-प्रतिशत मतदान कर जिले में रिकार्ड बनाने के लिए मतदान करेंगे। खुद साथ में अपने आसपास के लोगों को भी वोट डालने के लिए प्रेरित करें। जन-जन के लिए लोकतंत्र के महापर्व पर वोट डालने से बढ़कर कोई अहम काम नहीं है। इसका इंतजार पहली बार वोट करने वाले युवाओं को लंबे समय से था।

विधानसभा चुनाव के लिए होने वाला मतदान 17 नवंबर प्रात: से शुरू हो जाएगा। एक तरफ जहां प्रत्याशियों ने जहां अपने स्तर से मतदाताओं का लुभाने के लिए जी जान लगा दिया है। वही दूसरी और प्रशासन द्वारा शांतिपूर्ण चुनाव के लिए व्यवस्थाएं की है। इन सबके बीच जिले में 31 हजार 165 ऐसे युवा प्रत्याशी है।

जो पहली बार वोट देंगे। इनमें वोट देने का उत्साह देखते ही बन रहा है। जिले में छह लाख 88 हजार 996 वोटर हैं जिनमें शाजापुर विधानसभा में दो लाख 44 हजार 208, शुजालपुर विधानसभा में दो लाख 17 हजार 561 और कालापीपल में दो लाख 27 हजार 227 मतदाता हैं।

चुनाव में युवा को पहली बार वोट करने का लंबे समय से इंतजार था। घर के बड़े सदस्य मतदान के लिए जाते थे तो उनके मन में भी सवाल आता था कि मैं वोट कब दे पाऊंगा। तो एक ही जवाब मिलता था जब 18 की आयु के हो जाओगे यानि बालिग होने पर मतदान का अधिकार मिलेगा। इस बार मतदान के अधिकार का पहली बार अवसर मिला है। काफी खुश हूं। – निर्मल वर्मा, युवा मतदाता

इस बार तो में देशहित के लिए मतदान अवश्य करूंगी। देश की महिलाओं को सुरक्षा का एहसास हो और युवाओं को बेहतर भविष्य मिलें। – निकिता सूर्यवंशी, युवा मतदाता

मतदाता सूची में नाम आने को लेकर बहुत खुशी है। पहली बार मतदान करूंगा, अब तो 17 नवंबर को होने वाले मतदान वाले दिन का इंतजार है। मुकेश जाट, युवा मतदाता

युवा अपनी वोट की कीमत जनता है कि उसे किसको वोट देना है। जो देश हित और जनता के मुद्दे की बात करेगा मेरा एक अमूल्य वोट उसी जो जायेगा। मताधिकार का प्रयोग जरूर करूंगा। – शिवम जैन, युवा मतदाता

मैं अपने दोस्त के साथ वोट डालने सुबह जल्दी उठकर मतदान केन्द्र पर जाऊंगा। हमारी युवा टीम लोगों को मतदान के लिए भी जागरूक कर रही है। परिचित अन्य युवाओं को वोट डालने लेकर जायेंगे। नितिन यादव, युवा मतदाता

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.