Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत में हत्या के मामलों पर चौंकाने वाली रिपोर्ट, पिछले 25 वर्षों में घटे पुरुषों के कत्ल लेकिन महिल... हरिद्वार अर्धकुंभ 2027 की तैयारियां शुरू, गंगा नदी को साफ रखने के लिए लगाया जाएगा 'ट्रैश बूम इंटरसेप... बिहार के खगड़िया में अंधविश्वास की खौफनाक हद, झाड़-फूंक के विरोध पर पति ने कुदाल से काटकर की पत्नी क... दिल्ली एम्स में चल रहा है पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इलाज, डॉक्टरों की टीम रख रही है नजर अमूल और मदर डेयरी के दूध हुए महंगे, 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें— जानें अब कितने चुकाने होंगे दा... भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने की सगाई, गर्लफ्रेंड समरीन कौर को न्यूजीलैंड में किया रोमांटिक प्र... नोटबंदी के 10 साल और 'खजांची' का 10वां जन्मदिन, अखिलेश यादव ने बीजेपी पर बोला तीखा हमला दिल्ली की जहरीली हवा और AQI आंकड़ों के अंतर पर CPCB की सफाई, पवन खेड़ा ने सरकार को घेरा हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, नोएडा की आईटी कंपनी के वाइस चेयरमैन समेत पूरे परिवार की... जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सीआरपीएफ चौकी पर आतंकी हमला, लश्कर कमांडर लतीफ भट पर शक

पड़ोसी ने भाजपा की महिला नेता को उतारा मौत के घाट, गंभीर रूप से घायल हुए बेटे का इलाज जारी

67

गुजरात के अमरेली से इस वक्त की बड़ी और दुखद खबर सामने आ रही है। यहां जिला महिला भाजपा की पूर्व अध्यक्ष मधुबेन जोशी की एक पड़ोसी ने ही हत्या कर दी। मामला अमरेली के धारी का है। मिली जानकारी के अनुसार मामूली बात पर पड़ोसी ने महिला नेत्री को मौत के घाट उतार दिया। जिसके बाद आनन-फानन में गंभीर चोटों के कारण अमरेली सिविल में स्थानांतरित किया गया। इस घटना में मधुबेन जोशी का बेटा भी घायल हो गया।

बेटा भी अस्पताल में भर्ती

बीजेपी नेता की हत्या से इलाके में हडकंप मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, अमरेली जिले के धारी में रहने वाली बीजेपी नेता मधुबेन जोशी और उनके पति और बेटे पर उनके ही पड़ोसियों ने जानलेवा हमला किया। सामान्य विवाद के दौरान हुए हमले में एक भाजपा महिला नेता घायल हो गईं और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी मौत हो गई। जबकि उनके बेटे को भी गंभीर चोटों के कारण इलाज के लिए ले जाया गया है और उनका इलाज चल रहा है।

कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

मधुबन जोशी धारी तालुका पंचायत के पूर्व सदस्य रह चुकी हैं। बीजेपी नेता की हत्या से कानून-व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। इससे पहले बुधवार को ही कांग्रेस नेता वीरजी थुम्मर ने अमरेली में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाया था। बीजेपी नेता की हत्या के बाद पुलिस ने मामले की जांच कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.