Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

पेरेंट्स ने बनाया प्रेशर.. विजय वर्मा की दुल्हिनया बनेंगी 33 साल की तमन्ना भाटिया, सपनों के राजकुमार से जल्द लेंगी सात फेरे !

89

मुंबई: बी-टाउन के गलियारों में कपल तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा के रिलेशनशिप के खूब चर्चे हैं।  कपल कभी भी एक-दूसरे के प्रति अपने प्यार का इजहार करने से नहीं कतराते। सोशल गैदरिंग में भी दोनों के अक्सर साथ देखा जाता है।  अब, ऐसा लगता है कि यह जोड़ी अपने रिश्ते को अगले स्तर पर ले जाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

कथित तौर पर तमन्ना और विजय जल्द ही शादी करने की योजना बना रहे हैं। एक तेलुगु सिनेमा की रिपोर्ट के अनुसार तमन्ना और विजय गंभीरता से शादी के बंधन में बंधने पर विचार कर रहे हैं।

रिपोर्ट में आगे यह भी कहा गया है कि तमन्ना पर शादी करने के लिए उनके माता-पिता का दबाव है जिसके चलते 33 साल की एक्ट्रेस जल्दी ही शादी के बंधन में बंधने पर विचार कर रही हैं। भोला शंकर और रजनीकांत स्टारर जेलर के कावला गाने में दिखाई देने के बाद एक्ट्रेस ने कोई नई फिल्म साइन नहीं की है।

बता दें कि कपल ने ‘लस्ट स्टोरीज 2’ की रिलीज के दौरान अपने रोमांस को पब्लिक किया था।  दोनों खुलेआम कुबूल कर चुके हैं कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब देखना है कि तमन्ना कब विजय की दुल्हनिया बनेंगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.