Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...

एक माह बाद भी कचरे का ढेर नहीं सुखा पाई कंपनी, 6 करोड़ रुपये में लिया है प्रोजेक्ट

35

खंडवा। संत रैदास वार्ड में करीब 12 एकड़ क्षेत्र में फैले ट्रेंचिंग ग्राउंड में कचरे के ढेरों को खत्म करने के लिए नगर निगम भोपाल की कंपनी लीगेसी वेस्ट मैनेजमेंट के तहत काम कर रही है। करीब छह करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत काम करते हुए कंपनी को एक महीना बीत चुका है लेकिन ट्रेंचिंग ग्राउंड में मौजूद कचरे के ढेरों को कंपनी के कर्मचारी सुखा तक नहीं पाए हैं। बारिश के पानी से नम कचरा नहीं सूखने से इसका निस्तारीकरण भी नहीं हो पा रहा है।

आचार संहिता से पूर्व नगर निगम द्वारा ताबड़तोड़ करीब छह करोड़ के लीगेसी वेस्ट मैनेजमेंट के प्रोजेक्ट का वर्क आर्डर जारी किया गया था ताकि काम गति पकड़े लेकिन वर्तमान स्थिति देखें तो यहां कचरे की रिसाइक्लिंग तक कंपनी शुरू नहीं कर पाई है। इसका मुख्य कारण यह है कि यहां मौजूद कचरा गीला है, ऐसे में इसे मशीन में प्रोसेसिंग के लिए नहीं डाला जा सकता है। हालांकि कंपनी के कर्मचारी पोकलेन मशीनों के माध्यम से कचरे के बड़े ढेरों को छोटे-छोटे हिस्सों में बांट रहे हैं ताकि ये जल्द से जल्द सूख सकें।

50 वार्डों से निकलने वाला कचरा पहुंचता है

इधर कंपनी द्वारा करीब दस दिन पूर्व एक नई ट्रा-मेल मशीन भी ट्रेंचिंग ग्राउंड पर बुलाई गई है। इस मशीन से कचरे की रिसाइक्लिंग का ट्रायल भी हो चुका है लेकिन जब तक कचरा पूरी तरह से सूख नहीं जाता है, मशीन का उपयोग शुरू नहीं हो पाएगा। विदित हो कि ट्रेंचिंग ग्राउंड पर शहर के 50 वार्डों से निकलने वाला कचरा पहुंचता है। फिलहाल इस कचरे की रिसाइक्लिंग नगर निगम द्वारा अपने स्तर पर कराई जा रही है।

दीपावली का पर्व होने की वजह से शहर से निकलने वाले कचरे की मात्रा भी बढ़ गई है। पहले जहां 25 से 30 टन कचरा निकलता था वहीं अब 38 टन कचरा आ रहा है। ट्रेंचिंग ग्राउंड पर वर्षों पुराने कचरे के ढेर पहाड़ का रूप ले चुके हैं। कई बार इस कचरे में आग लगने से शहर के कई इलाकों में धुएं के गुबार के कारण रहवासियों के लिए मुश्किलें खड़ी हो जाती हैं। यही कारण है कि नगर निगम द्वारा लीगेसी वेस्ट मैनेजमेंट के अंतर्गत कचरे के ढेरों को खत्म करने का प्रोजेक्ट शुरू कराया है।

इस तरह होता है लीगेसी वेस्ट मैनेजमेंट का काम

ट्रामेल मशीन के माध्यम से विभिन्न आकार और प्रकार के कचरे को अलग किया जाता है। कचरे से प्राप्त उपयोगी वस्तु प्लास्टिक, कागज, लोहा को उपयोग के अनुसार निस्तारित किया जाता है।

शेष रही गिट्टी को ट्रेंचिंग ग्राउंड में बिछाकर समतल किया जाता है। प्लांट में पुराने कूड़े से प्लास्टिक पॉलीथिन ज्वलनशील पदार्थ को अलग किया जाता है।

मिट्टी और कंक्रीट को भी अलग किया जाता है। लीगेसी वेस्ट से निकलने वाले प्लास्टिक का उपयोग ईंधन के रूप में किया जाता है।इस ईंधन की मांग सीमेंट फैक्ट्रियों में भी रहती है।

  • 12 एकड़ में फैला है ट्रेंचिंग ग्राउंड
  • 12 महीने में पूरा होना है लीगेसी वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट
  • 50 डोर-टू-डोर वाहनों से ट्रेंचिंग ग्राउंड पर पहुंचता है कचरा
  • 950 कर्मचारी हैं शहर में सफाई के लिए
  • 625 कर्मचारी हैं स्थायी नगर निगम में
  • 335 सफाईकर्मी हैं अस्थायी रूप से कर रहे हैं काम

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.