Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सोनम वांगचुक का बड़ा आरोप: लद्दाख में कड़ाके की ठंड के बीच चुनाव थोपे जाने के खिलाफ आवाज उठाने पर कि... मणिपुर में हिंसा का खौफनाक दौर जारी: इंफाल-उखरुल रोड पर घात लगाकर हमला, मां-बेटे समेत चार लोगों की द... झारखंड के सरायकेला-खरसावां में दहला देने वाली वारदात: जेठ ने की छोटे भाई की पत्नी की हत्या, शव के टु... श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-1) भारी बर्फबारी के कारण बंद, जोजिला दर्रे पर यातायात पूरी तरह ठप अंकिता भंडारी हत्याकांड: अभिनेत्री उर्मिला सनावर का होगा नार्को टेस्ट, गुजरात के गांधीनगर में होगी ज... मधेपुरा में रूह कंपा देने वाली वारदात: शराब पीने की आदत से परेशान पत्नी ने पति को करंट देकर सुलाया म... आईआईटी रुड़की में बीटेक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गोविंद भवन हॉस्टल के कमरे में मिला शव न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में भारत की शर्मनाक हार: मैट हेनरी की घातक गेंदबाजी के आगे 89 रन पर ढे... मुंबई में छठ पूजा पर सियासत गरमाई: मनसे के विरोध के बीच अभिनेता सोनू सूद ने जुहू बीच पर शामिल होने क... यूपी वोटर लिस्ट विवाद: 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के नाम गायब होने के दावे पर अखिलेश यादव का पलटवार, ...

बिक्रम मजीठिया की न्यायिक हिरासत को लेकर आया यह फैसला, पढ़ें क्या है खबर

31

मोहाली  : आय से अधिक संपत्ति मामले में विजिलेंस द्वारा नामजद पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया की आज अदालत में पेशी थी। जेल प्रशासन की ओर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिक्रम मजीठिया को अदालत में पेश किया गया।

अदालत ने बिक्रम मजीठिया की न्यायिक हिरासत बढ़ाते हुए 4 अक्तूबर को दोबारा अदालत में पेश करने के आदेश दिए हैं। वहीं, अदालत ने मजीठिया के वकीलों द्वारा फिजिकल रूप से चार्जशीट की कॉपी उपलब्ध कराने संबंधी दायर की गई अर्जी का भी निपटारा कर दिया है। आज मजीठिया के वकीलों को चार्जशीट की फिजिकल कॉपियां सौंप दी गईं। बताया जा रहा है कि चार्जशीट की प्रतियां लगभग 40 हज़ार पन्नों की हैं, जिन्हें ले जाने के लिए मजीठिया के वकील इनोवा गाड़ी लेकर पहुंचे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.