Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
India's Fastest Metro: भारत की सबसे तेज मेट्रो की रफ्तार ने चौंकाया, अब घंटों का सफर मात्र 30 मिनट म... India AI Impact Summit 2026: बिहार में तकनीक का नया दौर, राज्य सरकार ने ₹468 करोड़ के MoU पर किए हस्... Mamata Banerjee vs EC: "चुनाव आयोग की हिम्मत कैसे हुई?" सुप्रीम कोर्ट के नियमों के उल्लंघन पर भड़कीं... Delhi Kidnapping: पहले विश्वास जीता, फिर दूध पिलाने के बहाने बच्चा लेकर फरार! दिल्ली के अंबेडकर हॉस्... Rape Case Verdict: दुष्कर्म मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट का बड़ा फैसला, दोषी को 7 साल की कड़ी सजा और ... Bhupinder Hooda on Crime: "हरियाणा में वही सुरक्षित है जिसे कोई मारना नहीं चाहता"—बढ़ते अपराध पर हुड... Haryanvi Singer Harsh Gupta Arrested: हरियाणवी सिंगर हर्ष गुप्ता गिरफ्तार, पुलिस ने इस गंभीर मामले म... High-Tech Fraud: पेमेंट का फर्जी मैसेज दिखाकर लाखों के गहने ले उड़ा ठग, शातिर की तलाश में जुटी पुलिस Rohtak Gangwar: रोहतक में सरेआम गैंगवार, गोगा की 20 से अधिक गोलियां मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई खौ... Haryana Vivah Shagun Yojana: हरियाणा में बेटी की शादी के लिए मिलेंगे 71,000 रुपये, जानें क्या है पात...

खूब बरसेगी देवी लक्ष्मी की कृपा, दीपावली पर राशि के अनुसार इन चीजों का करें दान

15

इंदौर। कार्तिक महीने की अमावस्या तिथि पर हर साल दीपावली का त्योहार उत्साह के साथ मनाया जाता है। 5 दिनों तक मनाया जाने वाला दीपोत्सव 10 नवंबर 2023 धनतेरस से शुरू हो चुका है, जो 15 नवंबर को भाई दूज पर्व के साथ खत्म होगा। पंडित आशीष शर्मा के मुताबिक, इन 5 दिनों की अवधि में आप अपनी राशि के अनुसार, इन चीजों का दान करेंगे तो आपके घर-परिवार पर पूरे वर्ष देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी।

मेष राशि

दिवाली के दिन लक्ष्मी पूजन के बाद शक्कर या मीठी चीजों का दान करें। किसी गरीब को लाल रंग के वस्त्र दान करें।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वाले लोगों को लक्ष्मी पूजन के बाद हरी मूंग दान करना चाहिए। इसके अलावा इन राशि वालों को सफेद कपड़े धारण करना चाहिए। इससे धन लाभ होगा।

मिथुन राशि

दिवाली पर लक्ष्मी पूजन के बाद गरीबों को गुड़ का दान करना चाहिए। इन लोगों को क्रीम रंग के कपड़े पहन सकते हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले लोगों को ब्राह्मणों को चावल दान करना चाहिए। दीपावली पर लक्ष्मी पूजन के दौरान फिरोजी रंग के वस्त्र धारण करना चाहिए।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को ऊनी वस्त्रों का दान करना चाहिए। इसके अलावा सफेद रंग के कपड़े धारण करना चाहिए। काले वस्त्र धारण नहीं करना चाहिए।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातक भिखारियों को मीठा खिलाएं और उन्हें दक्षिणा दें। इस दिन आप ग्रे रंग के वस्त्र धारण कर सकते हैं।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों को छात्रों को पुस्तकें या धार्मिक किताबें दान करना चाहिए। लक्ष्मी जी की कृपा पाने के लिए गुलाबी रंग के वस्त्र धारण करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों को चना दाल और गुड़ का दान जरूर करना चाहिए। वृश्चिक राशि के लोगों को मेहरून रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों को लोहे से बनी वस्तुओं का दान करना चाहिए। इसके अलावा आप जूते या चप्पल भी दान कर सकते हैं। कत्थई वस्त्र पहनना लाभकारी रहेगा।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों को खड़ा धनिया दान करना चाहिए। ब्राह्मण को भोजन करना शुभ रहता है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले लोगों को मां दुर्गा के मंदिर में लाल गुलाब अर्पित करें। दिवाली पर लाल रंग के वस्त्र पहनने से विशेष लाभ मिलेगा और लाल रंग की वस्तु दान करना चाहिए। इससे आर्थिक संकट दूर हो जाता है।

मीन राशि

मीन राशि वाले लोगों को दीपावली पर गरीब या जरूरतमंद की मदद करना चाहिए। ठंड के मौसम को देखते हुए कंबल या ऊनी वस्त्र दान कर सकते हैं। दीपावली पूजन के दौरान खुद को सिल्वर रंग के वस्त्र या रेशमी वस्त्र धारण करना चाहिए।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.