Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bokaro News: बोकारो में युवक का संदिग्ध शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने शराब माफिया पर जताया शक झारखंड में गर्मी का दायरा बढ़ा, चाईबासा सबसे गर्म तो गुमला में सबसे ठंडी रात Hazaribagh News: हजारीबाग के बड़कागांव में बुजुर्ग दंपती की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत Palamu News: पलामू में शस्त्र लाइसेंसों की समीक्षा शुरू, आपराधिक इतिहास वाले लोगों पर गिरेगी गाज सऊदी अरब में भारतीय की मौत पर बवाल: परिजनों का आरोप- 'पावर ऑफ अटॉर्नी' पर नहीं किए साइन Hazaribagh News: हजारीबाग में हथिनी का आतंक, वन विभाग अब ट्रेंकुलाइज करने की कर रहा तैयारी Bilaspur News: बिलासपुर की पेंट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तिफरा इंडस्ट्रियल एरिया में मचा हड़कंप MCB News: अमृतधारा महोत्सव में छिड़ा सियासी संग्राम, जनप्रतिनिधियों और नेताओं में दिखी भारी नाराजगी Balod News: बालोद में कब्र से दफन बच्ची का सिर गायब, तंत्र-मंत्र की आशंका से इलाके में दहशत Baloda Bazar News: नाबालिग के कंधों पर अवैध शराब का धंधा, दो बड़ी पुलिस कार्रवाइयों में गिरोह बेनकाब

बालाघाट जिले के कटंगी प्रत्याशी गौरव पारधी के समर्थन में प्रचार करने पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा

23

बालाघाट। मध्य प्रदेश में आगामी 17 नवंबर को होने वाले मतदान को कुछ ही दिन बचे हैं । ऐसे में चुनाव प्रचार जोर पकड़ता जा रहा है। भाजपा और कांग्रेस के स्टार प्रचारक अपने प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने निकल पड़े हैं। इसी कड़ी में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वी डी शर्मा बालाघाट जिले के कटंगी विधानसभा प्रत्याशी गौरव सिंह पारधी के पक्ष में प्रचार करने कटंगी पहुंचे।

 जहां मंत्री गौरीशंकर बिसेन के अलावा अन्य भाजपा प्रत्याशी पहुंचे जिन्होंने श्री शर्मा की अगवानी कर भव्य स्वागत किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे । चर्चा में वी डी शर्मा ने बताया कि पीएम मोदी जी और अमित शाह के मार्गदर्शन में हमारे कार्यकर्ता बूथ लेबल पर मेहनत कर रहे हैं । हम बालाघाट जिले की सभी 6 विधानसभा सीटें जीत रहे है और प्रदेश में बहुमत के साथ हमारी सरकार बन रही है। वहीं बिहार के सीएम नीतीश कुमार द्वारा विधानसभा में सेक्स एजुकेशन पर दिए गए बयान पर वी डी शर्मा ने कहा कि नीतीश जी ने मातृशक्ति का अपमान किया है । जिसका जवाब जनता देगी ।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.