Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

WhatsApp में आया ‘चैनल’ फीचर, ऐसे चेक करें व्यू काउंट, कौन-से यूजर्स कर सकते हैं फीचर का इस्तेमाल

29

वॉट्सऐप पर चैनल की शुरुआत हो चुकी है। वॉट्सऐप ने भारत समेत 150 से ज्यादा देशों में चैनल फीचर लाइव कर दिया है। ये फीचर हूबहू इंस्टाग्राम पर मौजूद ब्रॉडकास्ट चैनल की तरह काम करेगा। हालांकि चैनल क्रिएटर्स को अभी बहुत से ऐसे फीचर्स हैं जो नहीं मिलते हैं। इसी कड़ी में चैनल के लिए नए फीचर जोड़े जाने पर काम चल रहा है। चैनल क्रिएटर के लिए व्यू काउंट चेक करने की सुविधा जुड़ रही है। नए फीचर को कंपनी ‘updates’ टैब के अंदर देगी जहां से आपको स्टेटस अपडेट और चैनल दिखेंगे। चैनल फीचर खासकर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो पॉपुलर हैं या सोशल मीडिया पर कंटेंट बनाते हैं। इससे आप अपने फॉलोअर्स के साथ जुड़ सकते हैं।

क्या है चैनल फीचर?

वॉट्सऐप का चैनल फीचर पहले से मौजूद ग्रुप्स और कम्यूनिटी फीचर से एकदम अलग है। ये फीचर कंपनी ने ज्यादा लोगों तक पहुंच बनाने के लिए बनाया है।वॉट्सऐप के अन्य फीचर्स की तरह चैनल फीचर एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड नहीं है। चैनल क्रिएट करने पर एडमिन को कंपनी कई तरह के राइट्स देती है जिसे एडमिन अपने चैनल में लगा सकते हैं। जैसे कौन-कौन इसमें जुड़ सकता है, कंटेंट फॉरवार्डिंग आदि।

चैनल पर व्यू काउंट

वॉट्सऐप चैनल के जरिए क्रिएटर्स को उनके फॉलोअर्स तक पहुंचने का मौका मिल रहा है। हालांकि, वॉट्सऐप चैनल पर अभी बहुत से ऐसे फीचर्स हैं, जिन्हें जोड़े जाने की जरूरत है। इसी कड़ी में चैनल क्रिएटर्स को एक नया ऑप्शन मिलने जा रहा है। चैनल क्रिएटर्स बहुत जल्द पोस्ट के साथ व्यू काउंट भी देख सकेंगे।

दरअसल, वॉट्सऐप के हर अपडेट पर नजर रखने वाली वेबसाइट Wabetainfo की एक लेटेस्ट रिपोर्ट सामने आई है। इस रिपोर्ट में वॉट्सऐप चैनल के लिए लाए जाने वाले इस नए फीचर की जानकारी मिली है।

पोस्ट रिएक्शन के साथ ही दिखेगा व्यू काउंट

इस रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया गया है। स्क्रीनशॉट में देखा जा सकता है कि चैनल क्रिएटर किसी पोस्ट को शेयर करने के बाद व्यू काउंट भी चेक कर सकता है। पोस्ट पर व्यू काउंट को रिएक्शन के साथ ही देखा जा सकेगा। मालूम हो कि अभी तक चैनल पर किसी पोस्ट को शेयर करने पर यह जानकारी नहीं मिलती है कि पोस्ट कितने फॉलोअर्स देख चुके हैं। रिपोर्ट की मानें तो पोस्ट पर व्यूज नंबर न केवल चैनल क्रिएटर को नजर आएंगे, बल्कि फॉलोअर्स भी देख सकेंगे।

कौन-से यूजर्स कर सकते हैं फीचर का इस्तेमाल

वॉट्सऐप चैनल पर इस नए फीचर का इस्तेमाल केवल बीटा यूजर्स ही कर सकते हैं। एंड्रॉइड बीटा यूजर्स वॉट्सऐप के इस फीचर का इस्तेमाल ऐप अपडेट वर्जन 2.23.24.15 (WhatsApp beta for Android 2.23.24.15 update) के साथ कर सकते हैं। वहीं, वॉट्सऐप के दूसरे यूजर्स के लिए चैनल के नए फीचर को आने वाले दिनों में पेश किया जा सकता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.