Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नोएडा के 12वें विशाल कांवड़ सेवा शिविर में पहुंचे Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ... पेट्रोल-डीजल के ताज़ा रेट जारी: दिल्ली, मुंबई से पटना तक जानें 8 अगस्त के दाम; क्रूड ऑयल पर ईरान-ओमा... जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ CIK का बड़ा एक्शन, सिम कार्ड दुरुपयोग और UAPA मामलों में कई जिलों ... कर्नाटक के कलबुर्गी में बाढ़ से बिगड़े हालात, उफनती कमलावती नदी में ट्रैक्टर पर शव ले जाकर हुआ अंतिम... बरेली में गजब कारनामा: संदिग्ध परिस्थितियों में गायब महिला दूसरे समुदाय के युवक के घर डबल बेड के नीच... कानपुर देहात में प्रेमी जोड़े को तालिबानी सजा: रस्सी से बांधकर लाठी-डंडों से पीटा, वीडियो वायरल होने ... यूपी में सियासी घमासान: "सपा गिरगिट की तरह रंग बदलती है"— मायावती और बृजेश पाठक का अखिलेश यादव पर ती... कांवड़ यात्रा नियम: सावन शिवरात्रि पर जल चढ़ाने के बाद भी रखें इन बातों का ध्यान, न करें ये गलतियां कश्मीरी विस्थापितों की वापसी पर संसदीय पैनल की रिपोर्ट: सुरक्षा व आजीविका के आकलन का निर्देश, मिलेगा...

कटनी में खूनी बेटे का खुलासा! बेटे ने ही की थी पिता और सौतेली मां की हत्या, डबल मर्डर का राज खुलते ही पुलिस हैरान

25

 कटनी। बड़वारा थाना क्षेत्र के निगहरा व सुनहरा गांव के बीच खेत में रखवाली करने वाले पति पत्नी की नृशंस हत्या के मामले में पुलिस 24 घंटे के अंदर ही हत्यारे तक पहुंच गई है। पिता और सौतेली मां की हत्या उसके बेटे ने ही की थी। जिसका कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। हांलाकि अभी पुलिस ने पूरे घटनाक्रम से पर्दा नही उठाया और शाम तक एसपी मामले का खुलासा करेंगे।

बिजोरी गांव निवासी लल्लू राम कुशवाहा 40 साल अपनी पत्नी प्रभा कुशवाहा 35 साल व पुत्री रश्मि 13 साल के साथ निगरहा व सुनहरा गांव के बीच संत कुमार श्रीवास के खेत की रखवाली करता था। परिवार खेत में बने कच्चे मकान में रहते थे।

शुक्रवार की रात को पति पत्नी की किसी ने धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी थी। सुबह लोगों ने दोनों के शव खेत के मकान में रक्तरंजित मिले थे। जिसके बाद सनसनी फैल गई थी और मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विशेषज्ञों से घटना स्थल की जांच कराते हुए हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.