Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

युवती को अगवा किया, देवास में बंधक बनाकर दुष्कर्म

40

भोपाल। ईंटखेड़ी थाना पुलिस ने एक युवती की शिकायत पर उसके दोस्त के खिलाफ अपहरण कर देवास ले जाने और वहां पर बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का केस दर्ज किया है। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह है मामला

ईंटखेड़ी थाना प्रभारी दुर्जनसिंह बरकड़े ने बताया कि क्षेत्र में रहने वाली 21 वर्षीय युवती बीएससी की पढ़ाई कर चुकी है। पढ़ने के दौरान युवती का उसके गांव में रहने वाले युवक शैलेंद्र दुबे से परिचय हो गया था। उनके बीच फोन पर भी बात होने लगी थी। युवती ने शिकायत में पुलिस को बताया कि छह जुलाई को शैलेंद्र उसे घुमाने के बहाने से देवास ले गया था। वहां उसे एक मकान में रखने के बाद उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।

स्वजन ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी

उधर युवती के लापता होने पर स्वजन ने थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। स्वजन के साथ पुलिस भी उसकी तलाश कर रही थी। सोमवार को युवती अपने घर लौट आई। पुलिस में दर्ज कराए बयान में उसने बताया कि शैलेंद्र ने उसे देवास के एक मकान में रोककर रखा था। उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। इस आधार पर पुलिस ने शैलेंद्र के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित बीए द्वितीय वर्ष का छात्र है।

देवर ने की छेड़छाड़, धमकाया

उधर, तलैया थाना पुलिस ने सईदिया स्कूल के पास रहने वाली एक 29 वर्षीय महिला की शिकायत पर उसके देवर के खिलाफ छेड़छाड़, धमकाने का केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक महिला ने शिकायत में बताया कि उसका देवर कई दिनों से उसके प्रति बुरी नजर रख रहा था। चार नवंबर को देवर ने उसके साथ अश्लील हरकत कर दी। विरोध करने पर मारने की धमकी दी। महिला ने सोमवार दोपहर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.