Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ के तीन शहरों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी दबिश: रायपुर, भिलाई और धमतरी के कई ठिकानों... छत्तीसगढ़ में मौसम का विहंगम मिजाज: उत्तरी अंचल में बढ़ी ठंड की ठिठुरन, अंबिकापुर का पारा लुढ़ककर 9.... 26/11 के मुंबई हमले में आतंकियों से लोहा लेने वाले जांबाज अधिकारी संदीप खिरटकर अब रायपुर में संभाल र... कोरबा में धान खरीदी के दौरान हाथियों की आमद से बढ़ी चिंता: वनांचल के दो दर्जन से अधिक उपार्जन केंद्र... रायपुर के छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक में नकली नोट जमा करने पहुंची महिला: गिनती के दौरान पकड़े गए 50 रुपय... कस्टम मिलिंग का धान डकारने वाले मिलरों पर प्रशासन का सख्त एक्शन: खाद्य विभाग ने दो राइस मिलों को किय... छत्तीसगढ़ में मौसम का अनोखा मिजाज: उत्तर में कड़ाके की ठंड ने दी दस्तक, तो दक्षिण में अब भी बनी हुई ... बिलासपुर में मेडिकल पीजी एडमिशन के नाम पर करोड़ों की ठगी: मेडिकल माफिया ने दो डॉक्टरों से ऐंठे 2.74 ... रायपुर कलेक्ट्रेट के पास सुलभ शौचालय में खूनी संघर्ष: गाली देने से मना करने पर केयरटेकर के साथ मारपी... रायपुर में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और गर्भपात कराने का सनसनीखेज मामला: पुलिस ने एनआईटी के पूर्व छ...

अर्जुन मुंडा ने बिछिया-निवास में जनसंपर्क कर भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में मांगा आशीर्वाद

85

मंडला। केंद्रीय जनजाति मंत्री अर्जुन मुंडा मंगलवार को जिले के निवास एवं बिछिया विधानसभा क्षेत्र मे आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे। वे ऐतिहासिक एवं गोंडकालीना राजधानी रामनगर के नजदीक स्थित चौगान के हैलीपैड पर उतरे। जिला भाजपा के पदाधिकारियों और बिछिया विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी डॉ विजय आनंद मरावी ने उनका अभिवादन किया। इसके बाद वे स्थानीय आयोजन के दौरान नुक्क्ड़ सभा पहुंचे और लोगों को संबोधित किया। यहां से वे सड़क मार्ग के जरिए रामनगर के मुनु पंचायत में पहुंचे। यहां आयोजित आम सभा में पहुंचे निवास विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी फग्गन सिंह कुलस्ते ने उनका अभिवादन किया।

कार्यकाल के दौरान भाजपा की उपलब्धियां गिनाईं

मंच से केंद्रीय जनजाति मंत्री अर्जुन मुंडा ने लोगों को संबोधित करते हुए पिछले कार्यकाल के दौरान भाजपा की उपलब्धियां गिनाईं और बिछिया विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी डॉ विजय आनंद मरावी के लिए जनता से आशीर्वाद मांगा। उनकी सभा में महिला श्रोताओं की भीड़ बनी रही। मुनु से केंद्रीय जनजाति मंत्री मुंडा अपने काफिले के साथ सड़क मार्ग से गुजरते हुए मुनु देवगांव होते हुए पोंडी पहुंचे। उन्होंने यहां निवास विधानसभा के प्रत्याशी फग्गनसिंह कुलस्ते के समर्थन में जनसंपर्क किया और लोगों से बातचीत की। इसके बाद वे चिरईडोंगरी के लिए रवाना हो गए। इस बारे में जानकारी देते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया अधिकारी सुधीर कसार ने बताया कि केंद्रीय जनजाति मंत्री अर्जुन मुंडा की मंडला जिले में आखिरी सभा नारायणगंज में आयोजित की गई। यहां देर शाम लगभग 7.00 बजे यह सभा शुरू होगी जिसमें वे भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में जनता से जनआर्शीवाद लेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.