Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी... Gwalior Hospital Scam: भिंड की गर्भवती महिला के परिजनों से दलाल ने ऐंठे 17,000 रुपये; जेएएच प्रबंधन ... Bhopal News Today: भोपाल में स्विगी इंस्टामार्ट, ब्लिंकिट और होटल शुभ इन पर खाद्य सुरक्षा टीम का छाप... Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105...

दिवाली के मौके पर बीएसएनएल यूजर्स को 3GB डेटा फ्री, ऐसे करें रिचार्ज

42

बीएसएनएल ने अपने यूजर्स के लिए दिवाली ऑफर पेश कर दिया है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने अपने यूजर्स के लिए एक नया ऑफर पेश किया है। दिवाली के मौके पर अपने यूजर्स को खुश करने के लिए बीएसएनएल एक्स्ट्रा डेटा दे रहा है। यह ऑफर बीएसएनएल के यूजर्स के लिए है। जो बीएसएनएल यूजर्स अपने नंबर को 251 रुपये के प्लान से रिचार्ज करेंगे, उन्हें 3GB फ्री डेटा मिलेगा। 3GB एक्स्ट्रा डेटा का लाभ उठाने के लिए करना होगा ये काम।

ऐसे मिलेगा लाभ

3GB डेटा का आनंद लेने के लिए यूजर्स को बीएसएनएल सेल्फ केयर ऐप के माध्यम से अपना कनेक्शन रिचार्ज करना होगा। सरकार द्वारा संचालित कंपनी ने अपने लेटेस्ट ऑफर की घोषणा करने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X का सहारा लिया है। BSNL के 251 रुपये के प्लान में मिलने वाले फायदे बीएसएनएल का 251 रुपये वाला प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। यह डेटा-ओनली प्लान कोई कॉलिंग या एसएमएस लाभ नहीं देता है। यह वर्क-फ़्रॉम-होम-प्रीपेड प्लान हैजो 70GB डेटा प्रदान करता है। यदि बीएसएनएल यूजर्स सेल्फ केयर मोबाइल ऐप के माध्यम से 251 रुपये के प्लान के साथ अपने कनेक्शन को रिचार्ज करते हैं, तो वे कंपनी के दिवाली ऑफर के तहत अतिरिक्त 3GB डेटा प्राप्त कर सकेंगे। यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि अतिरिक्त डेटा केवल उन ग्राहकों को दिया जाएगा जो बीएसएनएल ऐप से अपना नंबर रिचार्ज करते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.