Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी... Gwalior Hospital Scam: भिंड की गर्भवती महिला के परिजनों से दलाल ने ऐंठे 17,000 रुपये; जेएएच प्रबंधन ... Bhopal News Today: भोपाल में स्विगी इंस्टामार्ट, ब्लिंकिट और होटल शुभ इन पर खाद्य सुरक्षा टीम का छाप...

लाडली बहना योजना से कांग्रेस परेशान, उनके पेट में दर्द हो रहा है- मुख्यमंत्री शिवराज ने सिवनी में कहा

43

सिवनी। जिले की लखनादौन के घंसौर विकासखंड मुख्यालय में बुधवार को जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार की लाडली बहना योजना से कांग्रेस परेशान हैं, उनके (कांग्रेस) पेट में दर्द हो रहा है। विरोधियाें पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि लाडली बहना योजना से कांग्रेस जरूर परेशान है। वे लोग कहते हैं कि पता नहीं डेढ़ मुठी का शिवराज पता नहीं कहां से आ गया, कौन-कौन सी योजना ले आता है। अभी तो बीच में एक पोस्ट कर दी कि श्रद्धा हो गया तेरा मामा, मैंने कहा मर भी गया तो राख के ढेर से उठकर खड़ा हो जाऊंगा।

चुनाव आयोग में लिखा आए कि मामा कहता है कि चुपके से पैसा डाल दूंगा। ये पैसा रूकवाआ, चुपके से काए को डालेंगे.. डंके की चोट डालेंगे भाई, योजना है। बहनों की जिंदगी बेहतर बनाने की योजना है। उन्होंने बहनों से योजना से मिल रहे राशि की जानकारी लेते हुए कहा कि पैसा आत्म विश्वास भी बढ़ाता है और पैसा सम्मान भी बढ़ाता है। मेरी बहनों पैसा नहीं तुम्हे मान, सम्मान दिया है।

घंसौर में सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन मतदान करने की अपील की। जनसभा निर्धारित समय से करीब डेढ़ घंटे देरी से शाम 5 बजे प्रारंभ हुई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.