Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...

फिर दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 130 पहुंचा AQI; रिसर्च के नतीजे चौंकाने वाले

38

Delhi Pollution: सर्दियों के आते ही देश की राजधानी की हवा जहरीली होनी शुरू हो जाती है। मौसम में बदलाव और बारिश होने के बाद दिल्ली की हवा में प्रदूषण घूलना शुरू हो गया। 17 अक्टूबर को AQI संतोषजनक श्रेणी(89) में था जो 18 अक्टूबर को मध्यम श्रेणी में पहुंच गया। बुधवार की सुबह 9 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक में AQI 130 दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि अगले 6 दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। सूचकांक में AQI 130 दर्ज किया गया।

कब मिलेगी राहत?

मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि, इस सप्ताह में तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से 30 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। जिसमें 20 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम और 30 डिग्री सेल्सियस अधिकतम है। उन्होंने यह भी बताया कि अगले 6 दिनों तक दिल्ली में बारिश होने की कोई उम्मीद नहीं है यानी प्रदूषण में सुधार होने के काम आसार हैं।

AQI को लेकर जानकारी

केंद्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, 0-50 के बीच AQI को “अच्छा”, 51 और 100 के बीच “संतोषजनक”, 101 और 200 के बीच “मध्यम”, 201 और 300 के बीच “खराब”, 301 और 400 के बीच “बहुत खराब” और 400 से अधिक को “गंभीर” श्रेणी में माना जाता है।

आइआइटीएम पुणे के डिसिजन सपोर्ट सिस्टम (डीएसएस) का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार से प्रदूषण के स्तर में वृद्धि हुई है। हवा की रफ्तार छह से आठ किलोमीटर प्रतिघंटा रही। मालूम हो कि बुधवार को दिल्ली का एक्यूआइ 130 था। यानी 24 घंटे में छह अंकों की गिरावट दर्ज की गई। एनसीआर के शहरों की बात करें तो फरीदाबाद का 138, गाजियाबाद का 119, ग्रेटर नोएडा का 166, गुरुग्राम का 144 जबकि नोएडा का 136 दर्ज किया गया। सभी जगह का एक्यूआइ ”मध्यम” श्रेणी में ही रहा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.