Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भ्रष्टाचार के आरोपियों और जमानत पर बाहर अधिकारियों की मलाईदार पोस्टिंग पर हाईकोर्ट सख्त, हरियाणा सरक... कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में नेशनल हाईवे-44 पर बड़ा सड़क हादसा, दिल्ली से जम्मू जा रही इंडो-कैनेडियन ब... सोनिया गांधी की आत्मकथा में सांसद कुमारी सैलजा का विशेष जिक्र, हरियाणा की राजनीति में बढ़ी चर्चा जाखल में फर्जी हैवी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाले बड़े गिरोह का भंडाफोड़, सीएएम फ्लाइंग की छापेमारी म... हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने दिल्ली में राहुल गांधी से की मुलाकात, सांगठनिक मजबूती प... यमुनानगर के मशहूर कपूर ज्वेलर्स से 4.5 लाख के जेवर ठगने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, मां-बेटे... हरियाणा सरकार का बड़ा तोहफा: कर्मचारियों का वेतन और बीमा कवरेज बढ़ा, ग्रेच्युटी की सीमा भी हुई संशोध... हरियाणा के यमुनानगर में अनोखी शादी: हेलीकॉप्टर से आई दुल्हन, दूल्हे ने दहेज में लिए सिर्फ एक रुपया— ... हरियाणा के झज्जर में ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी, ढाकला गांव में बाइक सवार बदमाशों ने दो युवकों को मा... दिल्ली में भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अध्यक्षता में कांग्रेस विधायक दल की बैठक, सरकार पर लगाए गंभीर आरो...

असद्दुीन ओवैसी बोले- महिला आरक्षण बिल में मुस्लिमों के लिए कोई कोटा नहीं

39

नई दिल्ली। नए संसद भवन में पहले दिन कार्यवाही की शुरुआत में केंद्र सरकार ने महिला आरक्षण बिल पेश कर दिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित सभी दलों के नेताओं ने इसे बड़ा कदम बताया। कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पेश किया। सभी ने इसका पुरजोर तरीके से समर्थन किया, लेकिन इस बीच एआईएमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी इसका विरोध करते नजर आए।

ओवैसी ने लोकसभा में पेश किए गए महिला आरक्षण विधेयक पर कहा कि आप लोग किन्हें प्रतिनिधित्व दे रहे हैं? जिनका यहां प्रतिनिधित्व ही नहीं है असल में उन्हें प्रतिनिधित्व दिया जाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि महिला आरक्षण विधेयक में सबसे बड़ी खामी यह है कि इसमें मुस्लिमों के लिए कोई कोटा नहीं है। इसी वजह से हम इस बिल के खिलाफ हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.