Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

चुनाव के लिए शुभ दीपावली, मतदान को होगा लाभ

25

ग्वालियर. मुरैना। विधानसभा चुनाव में होने वाले मतदान के लिए दीपावली का त्योहार लाभकारी साबित होगा। ऐसा इसलिए, क्योंकि दीपावली का त्योहार मनाने के लिए वह लोग भी वापस अपने घरों पर आते हैं, जो रोजगार के लिए दूसरे शहर-राज्यों में पलायन कर गए हैं। दीपावली 12 नवंबर को है और विधानसभा चुनाव का मतदान 17 नवंबर को होगा, ऐसे में महानगरों से लौटे यह लोग मतदान करेंगे तो मतदान का ग्राफ बढ़ेगा।

बाहर राेजगार करने वाले लौटते हैं दीपावली पर

दरअसल, ग्वालियर-चंबल संभाग में रोजगार के अवसर न के बराबर हैं, इसलिए कस्बे व ग्रामीण क्षेत्रों के लोग रोजगार की तलाश में दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, गुजरात, महाराष्ट्र, केरल के अलावा कई राज्यों व महानगर में जाते हैं। रोजगार की जुगत में घर छोड़ चुके यह लोग कई चुनावों में मतदान ही नहीं कर पाते, लेकिन इस साल दीपावली के कारण इन लोगों को भी मतदान का अवसर मिलेगा, क्योकि दूसरे राज्य व महानगरों में मजदूरी करने के लिए गए लोगों में से अधिकांश दीपावली से पहले ही त्योहार मनाने के लिए लौट आते हैं, जो 15 दिन से लेकर एक-एक महीने रहने के बाद वापस अपने कामों पर लौट जाते हैं।

डेढ़ लाख से अधिक लोग करते हैं बाहर नौकरी

मुरैना जिले से डेढ़ लाख से ज्यादा लोग सूरत, अहमदाबाद, दिल्ली, मुंबई, जयपुर जैसे महानगरों में काम करने जाते हैं, जिनमें से अधिकांश दीपावली मनाने लौटते हैं और एक-एक महीने बाद लौटकर अपने काम पर चले जाते हैं, फिर होली के त्योहार पर वापस आते हैं। ग्वालियर-चंबल अंचल के सबसे पिछड़े जिले श्योपुर की तस्वीर भी ऐसी है, इस छोटे से जिले में से भी एक लाख से ज्यादा लोग रोजगार के लिए घरों को छोड़कर पलायन कर चुके हैं, जो दीपावली पर अपने घर लौटकर आते हैं। मुरैना श्योपुर जैसी स्थिति भिंड, शिवपुरी, दतिया जिले में भी है, यहां से भी लाखों लोग रोजगार के लिए पलायन करते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.