Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

दशहरा पर्व पर 30 साल बनेगा शश और बुधादित्य राजयोग, इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत

65

इंदौर। हिंदू धर्म में बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में मनाए जाने वाले दशहरे पर्व का विशेष महत्व है। हर साल दशहरा पर्व आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। दशहरा को विजयादशमी भी कहा जाता है। पौराणिक मान्यता है कि इसी दिन भगवान राम ने रावण का वध किया था।

कब मनाई जाएगी विजयादशमी

पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक, आश्विन माह में शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि 23 अक्टूबर, सोमवार को शाम 05.44 मिनट से शुरू होगी और इस तिथि को समापन 24 अक्टूबर, मंगलवार को दोपहर 03.14 मिनट पर होगा। उदया तिथि के चलते दशहरा पर्व 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा। 24 अक्टूबर को शस्त्र पूजा का शुभ मुहूर्त दोपहर 01.58 मिनट से दोपहर 02.43 मिनट तक है।

दशहरे पर बनेंगे ये शुभ योग

हिंदू पंचांग के मुताबिक, इस साल दशहरा पर्व पर श‍श राजयोग और बुधादित्य राजयोग बन रहे हैं, वहीं दूसरी ओर रवि योग और वृद्धि योग भी निर्मित हो रहा है। इसके अलावा धनिष्‍ठा नक्षत्र और शतभिषा नक्षत्र के असर से 5 राशियों को शुभ फल की प्राप्ति होगी। पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक, 30 साल बाद ऐसा होगा कि जब दशहरे के शुभ संयोग में शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में बैठकर शश नामक राजयोग बनाएंगे।

वृषभ राशि वालों को मिलेगा रूका धन

वृषभ राशि के लिए इस साल दशहरा पर्व शुभ साबित होगा। अचानक से रुका धन मिल सकता है। करियर में लाभ हो सकता है। मनचाहे अवसर मिल सकते हैं। दशहरे के अवसर हनुमानजी की आराधना करें।

कर्क राशि वालों की होगी मनचाही शादी

कर्क राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यापार में अच्छा लाभ होगा। परिवार में एकता रहेगी। यदि आप सिंगल है तो आपको मनचाहा साथी मिल सकता है। दशहरे के दिन उत्तर दिशा में शमी का पेड़ लगाएं और गाय के घी का दीपक जलाएं।

तुला राशि वाले खरीदेंगे वाहन

तुला राशि वालों के लिए दहहरा पर्व खुशहाली लेकर आएगा। मां लक्ष्‍मी की कृपा बनी रहेगी। परिवार में खुशहाली आएगी। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामले में जीत हासिल होगी। दीपावली तक सोना खरीद सकते हैं। कोई नया व्यापार भी शुरू कर सकते हैं।

मकर राशि को मिलेगी नई नौकरी

दशहरे पर बने शुभ संयोग से मकर राशि के लोगों को नई नौकरी मिल सकती है। कारोबार में भी सफलता प्राप्‍त होगी। सेहत का विशेष ध्यान रखें। दशहरे के दिन हनुमानजी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं। ऐसा करने से परिवार में भी शांति रहेगी और शत्रु परेशान नहीं करेंगे।

कुंभ राशि वालों को कार्यक्षेत्र में सफलता

दशहरे पर बने शश राजयोग के कारण कुंभ राशि वालों कंधों पर नई जिम्मेदारी आ सकती है। खुद को साबित करने में सफल होंगे। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। नौकरी बदलने के बारे में सोच रहे हैं तो शानदार अवसर मिल सकते हैं। दशहरे के दिन शमी के पेड़ पर सरसों का दीपक जलाएं।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.