Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
केरल के कोच्चि में ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी कॉकरोच जनता पार्टी, मुख्य चुना... आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी हत्याकांड का मुख्य शूटर मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने पैर में मारी गोली झारखंड के खूंटी में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा— तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़े लोगों को कुचल, 10... महाराष्ट्र के जलगांव में एसीबी का बड़ा एक्शन— 10 हजार की घूस लेते पकड़ा गया अधिकारी, घर और लॉकर से न... देश के मौसम का हाल, उत्तर भारत में बढ़ी ठंड और दक्षिण के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट भिंड में कमरे का फर्श धंसने से पलंग समेत 16 फीट गहरे गड्ढे में समाई महिला, सिंधिया रियासत के दौर से ... दिल्ली में दिवाली से पहले ही हवा हुई बेहद जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 450 के पार— गंभीर श्रेणी में... या एसी, टीवी या फ्रिज खरीदते समय क्या एक्सटेंडेड वारंटी लेना सच में फायदेमंद है? जानिए इसके फायदे और... मुंबई के कांदिवली में बुजुर्ग महिला के साथ लूट, परिचित बनकर आया बदमाश गले से सोने की चेन छीनकर फरार उत्तरकाशी के केदारताल एवलांच में जान गंवाने वाली लखनऊ की दो सगी बहनों की दर्दनाक दास्तान, अंतिम सांस...

मुंबई पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, गैंगस्टर रवि पुजारी का करीबी हवाई अड्डे से गिरफ्तार

74

पुलिस ने गैंगस्टर रवि पुजारी के एक करीबी को मुंबई में छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया है, जो जबरन वसूली के एक मामले में वांछित था। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस अपराध शाखा के एक अधिकारी ने बताया कि वीरवार को विजय पुरूषोत्तम साल्वी उर्फ विजय तांबट को गिरफ्तार कर लिया गया, जिसके खिलाफ महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के तहत मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस ने कहा कि देश से भागे साल्वी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और मकोका की धारा 385 (जबरन वसूली), अन्य प्रासंगिक प्रावधानों और मकोका के तहत मामला दर्ज किया गया था और पुलिस ने उसके लिए लुकआउट सर्कुलर जारी किया था। अधिकारी ने बताया कि साल्वी जब संयुक्त अरब अमीरात से हवाईअड्डे पर पहुंचा तो आव्रजन अधिकारियों ने उसे पकड़कर ठाणे पुलिस की अपराध शाखा के अधिकारियों को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार, साल्वी जबरन वसूली के एक मामले में वांछित था।

इस मामले में गैंगस्टर रवि पुजारी ने 2017 में रोमा बिल्डर्स के महेंद्र पमनानी से 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। उन्होंने बताया कि पुजारी ने कथित तौर पर पमनानी को जान से मारने की धमकी भी दी थी और ठाणे में बिल्डर के कार्यालय में शार्पशूटर भेजे थे। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने कथित आरोपी को आग्नेयास्त्रों के साथ गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि साल्वी के खिलाफ हत्या के प्रयास और शस्त्र अधिनियम के तहत कस्तूरबा मार्ग, समता नगर और कासारवडावली थानों में भी मामले दर्ज हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.