Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...

इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी अपने पार्टनर से हुईं अलग, कहा- हम साथ नहीं रह सकते

44

इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी अपने पार्टनर एंड्रिया जियाम्ब्रूनो से अलग हो गईं हैं। शुक्रवार को उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने ब्रेकअप की घोषणा की। पत्रकार एंड्रिया गिआम्ब्रुनो ने हाल ही में टीवी पर सेक्सिस्ट कमेंट किए थे। इस पर उनकी काफी आलोचना हुई थी। मेलोनी की एंड्रिया गिआम्ब्रूनो से 2015 में एक टीवी कार्यक्रम में मुलाकात हुई थी।

हम साथ नहीं रह सकते हैं’
जॉर्जिया ने ब्रेकअप के बारे में फेसबुक पर लिखा, ‘एंड्रिया गिआम्ब्रूनो के साथ मेरा रिश्ता करीब 10 साल तक चला। अब ये रिश्ता खत्म हो गया है। बीते कुछ समय से कुछ समय से हमारे रास्ते अलग-अलग हो चुके हैं। अब इसे स्वीकार करने का समय आ गया है कि हम साथ नहीं रह सकते हैं। एंड्रिया गिआम्ब्रूनो और जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात 2015 में एक टीवी कार्यक्रम के दौरान हुई थी। धीरे-धीरे दोनों की करीबी बढ़ी और लिव इन में रहने लगे। दोनो की एक बेटी, जिनेवरा है, जिसका जन्म 2016 में हुआ था। जॉर्जिया और एंड्रिया की बेटी 6 साल की है।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.