Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Indore Spiritual Update: 81 साल बाद बना ऐसा अद्भुत योग, शहरभर में 1200 से अधिक स्वजन करेंगे पूर्वजों... MP Crime Update: बैसाखी के सहारे एसपी कार्यालय पहुंचे घायल ग्रामीण, पुलिस पर मामले में गंभीर धाराएं ... Indore Cyber and Police Update: खजराना थाना पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई, गुम हुए महंगे स्मार्टफोन उन... MP Conversion Case: दमोह में एक ही परिवार की आईडी से जुड़े बच्चों के नाम, पुलिस ने मुख्य आरोपी को दब... Uttar Pradesh Teacher Suspended: इटावा में सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल की करतूत, छात्र का मजाक उड़ाने ... RTU Kota News: हॉस्टल में बीटेक छात्र की संदिग्ध मौत पर बवाल, पुलिस ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर किया ... Madhya Pradesh News: कार्य में गंभीर उदासीनता पर गिरी गाज, बड़वानी में कलेक्टर के निर्देश पर सख्त का... IMD Weather Forecast: उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक बारिश की चेतावनी, जानें अपने राज्य के मौसम का हाल Bhopal Police Action: नई साइट दिखाने के बहाने किडनैपिंग, आरोपियों ने खाते में ट्रांसफर करवाए 50 हजार... Panna Sidhi Train Service: पश्चिम मध्य रेल ने भेजा प्रस्ताव, विंध्य के इन दो जिलों में जल्द शुरू होग...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बोधगया के महाबोधि मंदिर में की पूजा-अर्चना, राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर भी रहे मौजूद

50

गया: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को बोधगया के महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना की। राजभवन की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, “राष्ट्रपति मुर्मू ने महाबोधि मंदिर में बुद्ध की प्रतिमा के समक्ष प्रार्थना की। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर भी इस दौरान वहां मौजूद थे।”

जिला प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रपति मुर्मू गया हवाई अड्डा पहुंचने के तुरंत बाद 1,500 साल पुराना महाबोधि मंदिर गईं। दिन में, राष्ट्रपति का राज्य की तीन दिवसीय यात्रा के अंतिम चरण में दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय, गया के तीसरे दीक्षांत समारोह में भाग लेने क कार्यक्रम है। उनके दौरे के मद्देनजर गया में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

राष्ट्रपति गुरुवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), पटना और महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, मोतिहारी के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं। उन्होंने बुधवार को अपने दौरे के पहले दिन पटना में बिहार के चौथे कृषि रोड मैप (2023-2028) का लोकार्पण किया। बाद में, उन्होंने उसी दिन पटना सिटी में हरिमंदिर जी, पटना साहिब में मत्था टेका था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.