Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: ऑनलाइन फॉर्म 6 से हटाई गई पूर्वजों से संबंधित अतिरिक्त घोषणा अक्टूबर आते ही दमघोंटू होने लगती है हवा: पॉल्यूशन बढ़ने से पहले ही दिल्ली-NCR में सिस्टम हुआ एक्टिव रबी सीजन 2027-28 के लिए 6 फसलों की MSP में बढ़ोतरी: किसानों को लागत पर मिलेगा 50% से 106% तक मुनाफा Gujarat Politics: पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला की फिर होगी कांग्रेस में वापसी? नई पार्टी का ऐलान टाला; ... Jhalawar News: मां नेत्रहीन और पिता मूकबधिर, खेत से लापता 7 वर्षीय इकलौते बेटे का कुएं में मिला शव; ... Maharashtra Cannabis Bust: सोलापुर में गन्ने के खेत से ₹1.05 करोड़ का गांजा जब्त, 12 फीट ऊंचे 240 पौ... Bihar Flood Alert: नेपाल में बारिश से गंगा-गंडक उफान पर, सारण में तटबंध टूटने से दर्जनों गांव डूबे, ... Bareilly Cyber Crime News: बरेली में साइबर ठगों का बड़ा जाल, छह वारदातों में उड़ाए लाखों; टेलीग्राम ... UP Politics: 'नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ' वाले बयान पर घिरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बचाव में उतरे ओपी... अखिलेश यादव संग दिखे योगी के मंत्री राकेश सचान: राज्यसभा चुनाव के बीच तस्वीर ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी

गुरदासपुर बॉर्डर पर सनसनी: खेतों में पेड़ पर बंधे मिले पाकिस्तानी झंडे और दर्जनों गुब्बारे, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

8

गुरदासपुर (पंजाब): भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे गुरदासपुर जिले के सीमावर्ती इलाके में एक बार फिर पाकिस्तानी सामग्री मिलने से सनसनी फैल गई है। जिले के कलानौर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले बॉर्डर गांव रसूलपुर के खेतों में एक सफेदे (यूकेलिप्टस) के पेड़ पर पाकिस्तानी झंडा और दर्जनों गुब्बारे लटके पाए गए। स्थानीय ग्रामीणों ने सुबह जब गांव के बाहर नहर विभाग की माइनर सड़क के किनारे पेड़ पर गुब्बारों के गुच्छे के साथ बंधे हरे और सफेद रंग के पाकिस्तानी झंडे देखे, तो तुरंत इसकी जानकारी पुलिस व स्थानीय प्रशासन को दी।

🎈 ‘दिल दिल पाकिस्तान’ लिखे गुब्बारे और 4 से 5 फीट लंबा झंडा बरामद

ग्रामीणों के अनुसार, पेड़ पर लटके मुख्य पाकिस्तानी झंडे की लंबाई लगभग 4 से 5 फीट थी, जिसके साथ दर्जनों हरे-सफेद रंग के गुब्बारे बंधे हुए थे।

इन गुब्बारों पर उर्दू और अंग्रेजी में ‘दिल दिल पाकिस्तान’ (Dil Dil Pakistan) लिखा हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि सीमा पार पाकिस्तान की ओर से हवा के रुख के सहारे इन गुब्बारों और झंडों को भारतीय सीमा की तरफ उड़ाया गया था, जो सीमा पार कर रसूलपुर गांव के खेतों में पेड़ पर आकर अटक गए।

👮‍♂️ पुलिस और गांव के सरपंच पहुंचे मौके पर, सामग्री को कब्जे में लेकर जांच शुरू

कलानौर थाना पुलिस को जैसे ही इस मामले की सूचना मिली, थाना प्रमुख जतिंदर पाल अपनी टीम के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे।

गांव के सरपंच और स्थानीय लोगों की मौजूदगी में पुलिस कर्मियों ने सफेदे के पेड़ से पाकिस्तानी झंडे और गुब्बारों को सुरक्षित नीचे उतारकर अपने कब्जे में ले लिया। थाना प्रमुख कलानौर जतिंदर पाल ने बताया कि सभी बरामद सामग्रियों को जब्त कर लिया गया है और सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय बनाकर पूरे इलाके में सघन सर्च अभियान व जांच की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.